हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का अगला जनरेशन मॉडल पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने 4 नवंबर 2025 को होने वाली इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले इसका पहला टीज़र जारी किया है.
टीज़र में नई वेन्यू का बिलकुल नया फ्रंट डिज़ाइन देखने को मिला है. इसमें हुंडई की नई डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ अपडेटेड ग्रिल, शार्प एलईडी एलिमेंट्स और वर्टिकली स्टैक्ड हेडलैंप्स नजर आ रहे हैं. इसके अलावा सी-शेप्ड एलईडी डीआरएल, नया लोअर बंपर और पूरी चौड़ाई में फैली एलईडी लाइट बार इसे पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न लुक देती है.
नया डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट्स
हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि नई वेन्यू में अब क्रेटा से प्रेरित सी-पिलर, नए अलॉय व्हील्स और फ्लैट डोर पैनल्स दिए गए हैं. पिछला हिस्सा अब और ज्यादा आकर्षक नजर आता है, जिसमें कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और नया टेलगेट शामिल है. साइज के मामले में, 2025 हुंडई वेन्यू मौजूदा मॉडल जितनी ही कॉम्पैक्ट है, यानी इसके डायमेंशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
इंटीरियर में डुअल स्क्रीन और एडवांस फीचर्स
केबिन के अंदर काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. नई वेन्यू में अब क्रेटा की तरह दो 12.3-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई हैं. इसके साथ नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड एसी वेंट्स और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा. उम्मीद है कि इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम (8-स्पीकर) और लेवल-2 ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे.
इंजन और गियरबॉक्स विकल्प पहले जैसे
संभावित कीमत और मुकाबला
नई 2025 हुंडई वेन्यू की कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी बढ़ सकती है. फिलहाल इसका दाम ₹7.26 लाख से ₹12.46 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. लॉन्च के बाद यह सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी गाड़ियों से टक्कर लेगी.
यह भी पढ़ेंः नए अवतार में लॉन्च होगी Bajaj Pulsar NS125, बाइक में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स, जानें परफॉर्मेंस की डिटेल