सर्दी में बाइक चलाते वक्त ठंड से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, नहीं होगा सर्दी-जुकाम

सर्दियों में बाइक चलाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब ठंडी हवाएं, कोहरा और पॉल्यूशन एक साथ मिलकर राइडिंग को कठिन बना देते हैं. हालांकि बाइक राइडिंग का मजा कुछ और ही होता है, लेकिन इस मौसम में हेल्थ को लेकर कुछ खास सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं.

If you dont take these precautions while riding a bike in winter you could fall ill
Image Source: Freepik

सर्दियों में बाइक चलाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर जब ठंडी हवाएं, कोहरा और पॉल्यूशन एक साथ मिलकर राइडिंग को कठिन बना देते हैं. हालांकि बाइक राइडिंग का मजा कुछ और ही होता है, लेकिन इस मौसम में हेल्थ को लेकर कुछ खास सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं. अगर आप सर्दियों में बाइक पर राइड करते हैं, तो कुछ आसान लेकिन महत्वपूर्ण उपायों को अपनाकर आप अपनी सेहत को बचा सकते हैं और राइडिंग का पूरा आनंद ले सकते हैं. आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में बाइक राइडिंग के दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए.

कोहरे में सुरक्षित राइडिंग के टिप्स

सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रदूषित क्षेत्रों में बाइक चलाते वक्त सबसे बड़ी समस्या विजिबिलिटी की होती है. कोहरा और पॉल्यूशन की धुंध अक्सर राइडिंग को खतरनाक बना देती है. ऐसे में, बाइक की स्पीड को कम रखना बेहद जरूरी है. इससे दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. इसके अलावा, आप अपनी बाइक में एंटी-फॉग लाइट लगवा सकते हैं, जिससे कोहरे के दौरान आपकी विजिबिलिटी बेहतर बनी रहे. यह छोटी सी सावधानी आपको सुरक्षित राइडिंग में मदद करेगी.

आंखों की सुरक्षा को न करें नजरअंदाज

ठंडी हवाओं में बाइक चलाने से आंखों में ड्राइनेस, जलन और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप सर्दियों में बाइक चलाते हैं, तो हमेशा एक अच्छा क्वालिटी का गॉगल्स या चश्मा पहनें. इससे आपकी आंखें ठंडी हवाओं से बची रहेंगी और आप बिना किसी परेशानी के राइडिंग कर सकेंगे. इसके अलावा, यदि आप हेलमेट पहनते हैं तो उसे पूरी तरह से बंद करके पहनें, जिसमें एक फ्रंट ग्लास हो, ताकि हवा का असर आंखों पर कम हो.

विंड प्रूफ जैकेट: आपकी सेहत के लिए जरूरी

सर्दियों में बाइक राइडिंग के लिए एक अच्छी विंड प्रूफ जैकेट बहुत मददगार साबित हो सकती है. अगर आप मोटे स्वेटर के साथ बाइक चला रहे हैं, तो भी तेज हवा लगने की वजह से ठंड का असर महसूस हो सकता है. विंड प्रूफ जैकेट पहनने से हवा शरीर के संपर्क में नहीं आती और ठंड का एहसास कम होता है. सर्दियों में पफर जैकेट्स इस मौसम के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो आपको गर्म रखने के साथ-साथ हवा से भी बचाती हैं.

सर्दी में बाइक राइडिंग के लिए सही ड्रेसिंग

ठंडी हवाओं से बचने के लिए सही ड्रेसिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. हेलमेट के अंदर हल्की कैप पहनें ताकि कानों में हवा न जाए. इसके अलावा, सर्दियों में मोटे बूट्स या अच्छे क्वालिटी के स्पोर्ट्स शूज पहनने चाहिए ताकि पैर ठंडे न हों और आपको राइडिंग के दौरान आराम मिले. सर्दियों में बाइक राइडर्स के लिए खास ग्लव्स भी होते हैं, जो हाथों में ठंडक और सुन्नपन को दूर रखते हैं, इन्हें पहनना बहुत फायदेमंद साबित होता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप 'बीच वाइब्स' के साथ मनाना चाहते हैं न्यू ईयर? तो "भारत के पुर्तगाल" को ना करें मिस