IIT हैदराबाद के स्टूडेंट ने रचा इतिहास, इस कंपनी ने दिया 2.5 करोड़ की सैलरी का जॉब ऑफर

भारत में नौकरी के अवसरों की बढ़ती मांग के बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद के एक छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड की एक प्रमुख कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.

IIT Hyderabad CSE student job offer with a salary of ₹2.5 crore
Image Source: Social Media

भारत में नौकरी के अवसरों की बढ़ती मांग के बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद के एक छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड की एक प्रमुख कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. यह न सिर्फ IIT हैदराबाद के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश में तकनीकी शिक्षा और प्रतिभा की क्या ताकत है.

21 साल की उम्र में ऐतिहासिक ऑफर

IIT हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीज को यह भव्य ऑफर वैश्विक ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर से मिला है. महज 21 साल की उम्र में 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज पाने वाले एडवर्ड ने अपने करियर की नई शुरुआत नीदरलैंड के ऑप्टिवर ऑफिस से की है, जहां वह जुलाई से सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत होंगे.

प्री-प्लेसमेंट ऑफर से मिली सफलता

एडवर्ड को यह शानदार ऑफर ऑप्टिवर में की गई समर इंटर्नशिप के बाद मिला, जिसमें दो महीने की इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने कंपनी में अपनी छाप छोड़ी. इस इंटर्नशिप में दो हफ्ते का ट्रेनिंग पीरियड और छह हफ्ते का प्रोजेक्ट शामिल था. जहां अन्य छात्रों को समर इंटर्नशिप मिली, वहीं एडवर्ड को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) प्राप्त हुआ, जो उनकी कड़ी मेहनत और टैलेंट का परिणाम था.

कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग से मिली मदद

एडवर्ड का मानना है कि उनका सफलता का रास्ता कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग में उनकी सक्रिय भागीदारी से खुला. इंजीनियरिंग के पहले साल से ही वह देश के टॉप 100 प्रोग्रामिंग प्रतियोगियों में शुमार रहे हैं, जो उनके इंटरव्यू में काम आया. उन्होंने यह भी कहा कि IIT हैदराबाद का नाम और संस्थान का मजबूत पाठ्यक्रम आज के जॉब मार्केट में बड़ी कंपनियों को आकर्षित करने में सहायक है.

आईआईटी हैदराबाद का शानदार प्रदर्शन

इस साल, IIT हैदराबाद के छात्रों को बंपर ऑफर्स मिले हैं. एडवर्ड के अलावा, एक और कंप्यूटर साइंस छात्र को 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. पहले, संस्थान में सबसे बड़ा पैकेज करीब 1 करोड़ रुपये था, लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है. IIT हैदराबाद के औसत पैकेज में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 2024 की तुलना में औसत पैकेज में 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह अब 20.8 लाख रुपये से बढ़कर 36.2 लाख रुपये तक पहुंच गया है.

पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट छात्रों का शानदार प्रदर्शन

IIT हैदराबाद में प्लेसमेंट का दौर अभी जारी है, और इस दौरान पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को भी शानदार ऑफर मिल रहे हैं. कुल 650 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों में से 196 छात्रों को अब तक नौकरी के ऑफर मिल चुके हैं, जिनका औसत पैकेज 22 लाख रुपये है. वहीं, 487 ग्रेजुएट छात्रों में से 62 प्रतिशत छात्रों को भी प्लेसमेंट मिल चुका है.

IIT हैदराबाद का पिछले तीन वर्षों का पैकेज रिकॉर्ड

आईआईटी हैदराबाद के लिए यह साल ऐतिहासिक साबित हो रहा है. पिछले तीन सालों के पैकेज डेटा पर नजर डालें तो:

  • 2025-26: 2.5 करोड़ रुपये
  • 2024-25: 66 लाख रुपये
  • 2023-24: 90 लाख रुपये

ये भी पढ़ें: GATE 2026 Admit Card: कब जारी होगा GATE 2026 का एडमिट कार्ड? जानें आगे के लिए क्यों टाल दी गई तारीख