GST Cut Navratri Sales: भारत में इस बार नवरात्रि महज़ धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आर्थिक उछाल का प्रतीक बनकर सामने आई. मोदी सरकार की NextGen GST रिफॉर्म पॉलिसी ने मार्केट को वो रफ्तार दी, जिसकी लंबे समय से दरकार थी.
टैक्स स्लैब में कटौती और बेहतर कंज्यूमर पॉलिसी का असर ऐसा हुआ कि बाजार में ग्राहक टूट पड़े, फिर चाहे वो कार हो, बाइक, मोबाइल या स्मार्ट टीवी.
ऑटो सेक्टर में दिखी रफ्तार की रेस
Maruti Suzuki ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड
नवरात्रि में 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग
पहले दिन ही 30,000 कारों की डिलीवरी, कंपनी के 35 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा
Mahindra & Mahindra
बिक्री में 60% की ग्रोथ,
Scorpio-N और XUV700 सबसे ज्यादा पसंद की गईं
Tata Motors
Altroz, Punch, Nexon, Tiago की वजह से 50,000 यूनिट्स की बिक्री
Hero MotoCorp और Bajaj Auto
दोपहिया वाहनों में कम्यूटर सेगमेंट में भारी मांग
Hero के शोरूम्स में दोगुनी भीड़
इलेक्ट्रॉनिक्स में भी दिखी चमक
फेस्टिव सीजन में घर सजाने के साथ-साथ घरेलू उपकरण और हाई-एंड गैजेट्स की डिमांड ने भी आसमान छू लिया.
Haier
बिक्री में 85% की बढ़ोतरी
85-100 इंच टीवी पूरी तरह बिक गए
LG, Godrej, Reliance Retail
सभी ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की
Reliance Retail की बिक्री में 20–25% की बढ़त
Vijay Sales और LG Electronics India
20% से अधिक की सेल्स ग्रोथ
LG की तरफ से "Exponential Growth" का दावा
GST सुधार बना मास्टरस्ट्रोक
सरकार द्वारा GST के स्लैब को सरल बनाने और टैक्स बोझ घटाने का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ा. जब चीजें सस्ती हुईं, तो उपभोक्ता का भरोसा और खर्च करने की क्षमता दोनों में उछाल आया. खासतौर पर लग्ज़री आइटम्स, कार और स्मार्टफोन्स की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए.
अभी तो शुरुआत है... दीवाली बाकी है
नवरात्रि, ओणम और दशहरे जैसे त्योहारों से बनी फेस्टिव सीजन की पहली छमाही ही कुल त्योहारी बिक्री का 40–45% होती है. इस बार शुरुआती आंकड़े ही इतने दमदार हैं कि साफ है, दीवाली तक रिटेल और ऑटो इंडस्ट्री नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं.
यह भी पढ़ें- खिलौनों में छिपा ‘सफेद ज़हर’! मुंबई एयरपोर्ट पर 79 करोड़ की कोकीन बरामद, बैंकॉक से आई दो महिलाएं गिरफ्तार