क्या बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? दूसरे वनडे में कैसा रहेगा एडिलेड का मौसम, जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs AUS 2nd ODI Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारत के लिए बेहद अहम है. पहली मैच में बारिश के कारण बार-बार रोके जाने के बाद अब एडिलेड ओवल में होने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए जीतना बेहद जरूरी है.

IND vs AUS 2nd ODI Weather Report for Adelaide Oval
Image Source: ANI

IND vs AUS 2nd ODI Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा वनडे मैच भारत के लिए बेहद अहम है. पहली मैच में बारिश के कारण बार-बार रोके जाने के बाद अब एडिलेड ओवल में होने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए जीतना बेहद जरूरी है. अगर भारत इस मैच में हार जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में अजेय बढ़त मिल जाएगी. आइए, एडिलेड में मौसम का हाल और मैच से जुड़ी अहम बातें जानते हैं.

एडिलेड का समय और टॉस की अहमियत

भारत और एडिलेड के बीच 5 घंटे का अंतर है. इस मैच का शुभारंभ 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा, जो भारत में सुबह 9 बजे के बराबर है. टॉस भारतीय समय अनुसार सुबह 8:30 बजे होगा. मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए टॉस की अहमियत बढ़ जाती है क्योंकि जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने की रणनीति अपना सकता है.

एडिलेड में टीम इंडिया का मजबूत रिकॉर्ड

एडिलेड ओवल भारत के लिए खुशियों का घर रहा है. यहां टीम इंडिया ने आखिरी बार 17 फरवरी 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गंवाया था. उसके बाद से भारत ने पांच वनडे खेले हैं, जिनमें से चार में जीत हासिल की है और एक मैच टाई रहा. खास बात यह है कि इन चार जीतों में से दो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई हैं, जो भारतीय टीम के मनोबल को बढ़ाती हैं.

एडिलेड में कैसा रहेगा मौसम?

एडिलेड के आसमान पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी. तापमान दोपहर में लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा और शाम तक यह 12 डिग्री तक गिर सकता है. हालांकि तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन बूंदा-बांदी से मैच प्रभावित हो सकता है. तेज गेंदबाजों को इस मौसम से मदद मिलने की पूरी उम्मीद है, और ऑस्ट्रेलिया के पास इस मामले में अनुभवी खिलाड़ी जैसे स्टार्ट और हेजलवुड मौजूद हैं.

एडिलेड ओवल की पिच कैसी रहेगी?

पिच पर बल्लेबाजों को बाउंस मिल सकता है, लेकिन मौसम की वजह से तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी. जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उसे 300 से ऊपर का स्कोर बनाने का प्रयास करना होगा, क्योंकि इस ग्राउंड पर कम स्कोर का बचाव करना मुश्किल होता है. भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना है, खासकर तब जब पिछले मैच में तीन ऑलराउंडर्स को लेकर आलोचना हुई थी. कुलदीप यादव भी टीम में वापसी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट कर्नल बने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह और उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम्मान