IND vs AUS: विराट-रोहित के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने टेके घुटने, 9 विकेट से टीम इंडिया की धाकड़ जीत

IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला 9 विकेट से जीतकर अपनी ताकत का परचम लहराया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए.

IND vs AUS Australian bowlers bowed before Virat-Rohit Team India won by 9 wickets
Image Source: Social Media/X

IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला 9 विकेट से जीतकर अपनी ताकत का परचम लहराया. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए. हालांकि एक समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 183 रन था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन रणनीति ने उन्हें बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया.

जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआत में ही आग लगा दी. रोहित शर्मा ने अपनी लय का जबरदस्त परिचय देते हुए 121 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 74 रनों की महत्वपूर्ण फिफ्टी के साथ उनका साथ दिया. रोहित और विराट की 168 रनों की साझेदारी ने भारत को 39वें ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर जीत दिलाई.

इस पारी के दौरान रोहित ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक ठोका. उन्होंने 125 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की क्लास ली. विराट ने 81 गेंदों में 7 चौकों की मदद से पारी को मजबूती दी.

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों की दबंगई

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बड़ी साझेदारियां नहीं बन सकीं. कप्तान मिशेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े, जबकि रेनशॉ (56) और एलेक्स कैरी (24) ने 54 रन की साझेदारी निभाई.

भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन रोकने में कोई कमी नहीं छोड़ी. हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 विकेट लिए, जो उनके वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन रहा. उनकी गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया.

फील्डिंग ने बढ़ाई भारतीय जीत की चमक

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की धुंआधार फील्डिंग ने भी मैच का मोड़ बदल दिया. विराट ने वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट (30) को बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच दिया. लेकिन श्रेयस अय्यर ने कैरी का रन लेते हुए दूरी तय कर डाइव लगाकर कैच पकड़ा, जिसमें चोट लगने के बावजूद उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- ट्रंप के साथ जेलेंस्की ने कर दिया खेल, अब F-35 की जगह ये लड़ाकू विमान खरीदेगा यूक्रेन; इस देश के साथ डील की पक्की