अभिषेक बाहर और रिंकू अंदर! कौन करेगा ओपनिंग? सेमीफाइनल में कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग-11

ICC T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है.

IND vs ENG How will Indias possible playing-11 be in the semi-finals
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

IND v ENG: ICC T20 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अब खिताब बचाने से बस कुछ कदम दूर है. हालांकि, फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए उन्हें सेमीफाइनल में मजबूत इंग्लैंड टीम से पार पाना होगा.

इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक की कप्तानी में शानदार लय में नजर आ रही है. टीम ने सुपर-8 चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर सभी मुकाबले जीते और आत्मविश्वास के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया.

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ंत

यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे. पिछली बार जब दोनों टीमें टकराई थीं, तब रोहित शर्मा कप्तान थे और भारत ने बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी.

इस बार भी मुकाबला हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखें तो इंग्लैंड थोड़ी मजबूत नजर आ रही है. भारत ने भले ही पाकिस्तान सहित शुरुआती सभी मुकाबले जीते, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली बड़ी हार ने टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया था.

अभिषेक शर्मा का फॉर्म बना चिंता

टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. छह पारियों में उनके नाम सिर्फ 80 रन हैं, जिसमें तीन बार वे शून्य पर आउट हुए.

हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाकर वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर वे जल्दी आउट हो गए. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके स्थान पर बड़ा फैसला लेने पर विचार कर सकता है.

क्या बदलेगी ओपनिंग जोड़ी?

हाल के मैचों में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला है. इशान किशन को नंबर-3 पर भेजा गया, जबकि संजू सैमसन को अभिषेक के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई.

अब सवाल उठता है कि क्या सेमीफाइनल में इशान को ओपनिंग का मौका मिलेगा? या फिर टीम अभिषेक पर भरोसा बनाए रखेगी? पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए टीम अचानक बड़ा बदलाव करने से बच सकती है.

गेंदबाजी भी चिंता का कारण

भारत की गेंदबाजी इकाई भी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी है. टीम ने नीदरलैंड्स, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी रन लुटाए. ऐसे में सेमीफाइनल से पहले गेंदबाजी संयोजन पर चर्चा तेज है.

कुलदीप यादव की वापसी को लेकर भी अटकलें हैं, लेकिन यदि उन्हें शामिल किया जाता है तो किसी मौजूदा खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा.

क्या प्लेइंग XI में होगा बदलाव?

टीम इंडिया ने हाल के मुकाबलों में जीत हासिल कर लय जरूर पकड़ी है, इसलिए संभावना यही है कि सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में ज्यादा बदलाव नहीं किए जाएंगे.

भारत की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों को हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये पेंशन, क्या है नियम और कैसे करें आवेदन?