IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं से जुड़ा एक बड़ा इवेंट होता है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज न होने की वजह से जब भी ICC या ACC टूर्नामेंट में ये टीमें आमने-सामने आती हैं, तो उसका रोमांच अलग ही स्तर पर होता है. अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐसी तारीख सामने आ गई है, जो आने वाले समय में यादगार बनने वाली है.
15 फरवरी 2026 को भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे. यानी फैंस को एक ही दिन क्रिकेट का “डबल डोज” मिलने वाला है.
एक दिन, दो महामुकाबले
पहले से यह तय है कि भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमें ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी. लेकिन इस तारीख को और खास बनाते हुए उसी दिन भारत और पाकिस्तान की महिला ‘A’ टीमें भी एक दूसरे से भिड़ेंगी.
दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 19 जनवरी को वुमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी किया, जिसमें भारत A और पाकिस्तान A की टक्कर 15 फरवरी को तय की गई है. इस तरह एक ही दिन पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत-पाकिस्तान मुकाबले देखने को मिलेंगे.
वुमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स
वुमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेला जाएगा. यह एक टी20 टूर्नामेंट होगा, जिसका मकसद एशिया की उभरती हुई महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देना है.
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. इसमें एशिया के चार फुल मेंबर देशों की ‘A’ टीमें और चार शीर्ष एसोसिएट टीमें शामिल होंगी.
ग्रुप A:
ग्रुप B:
भारत A टीम अपने अभियान की शुरुआत 13 फरवरी को UAE के खिलाफ करेगी. इसके बाद 15 फरवरी को उसका सामना पाकिस्तान A से होगा, जबकि 17 फरवरी को भारत A नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक की टक्कर
दूसरी ओर, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, जहां उसे ग्रुप A में रखा गया है. इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका (USA) शामिल हैं.
भारत के टी20 वर्ल्ड कप मैच इस प्रकार हैं:
स्पष्ट है कि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच होने वाला है.
15 फरवरी 2026 क्यों है खास?
इस तारीख को क्रिकेट प्रेमियों को सुबह से लेकर रात तक रोमांच देखने को मिलेगा. एक तरफ महिला क्रिकेट में भारत A और पाकिस्तान A की टक्कर होगी, वहीं दूसरी ओर पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देशों की सीनियर टीमें आमने-सामने होंगी.
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब एक ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेले जाएं. यही वजह है कि 15 फरवरी 2026 को अभी से “क्रिकेट का महादिन” माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- AI, CCTV, 10 हजार पुलिसकर्मी... गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देख लें एडवाइजरी