दुबई में 5 बार हो चुकी है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, कब कौन-सी टीम ने हासिल की जीत? जानें हेड टू हेड

India vs Pakistan Asia Cup Final: एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास होगा क्योंकि दोनों दिग्गज टीमें दोबारा एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी.

India and Pakistan have faced off 5 times in T20Is at Dubai here s a quick recap of who won and when
Image Source: ANI

India vs Pakistan Asia Cup Final: एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह दिन बेहद खास होगा क्योंकि दोनों दिग्गज टीमें दोबारा एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा, जिसमें टीम इंडिया को फेवरेट माना जा रहा है. फाइनल मुकाबले की धमक से पहले, आइए जानते हैं दुबई के मैदान पर अब तक भारत और पाकिस्तान ने टी20 में कितनी बार टकराया और उन मैचों का क्या नतीजा रहा.

दुबई में भारत-पाकिस्तान टी20 मैचों का रिकॉर्ड

दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 5 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 3 मुकाबले जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है. दिलचस्प बात यह है कि इन पांचों मुकाबलों में से चार मुकाबले एशिया कप के तहत हुए हैं, जिससे इस मैदान की रोमांचक कहानी और भी खास हो जाती है.

पहला मुकाबला

टी20 फॉर्मेट में दुबई के मैदान पर भारत-पाकिस्तान का पहला मुकाबला अक्टूबर 2021 में खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया. भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली ही एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया, लेकिन शाहीन अफरीदी की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम सिर्फ 151 रन ही बना सकी. मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की साझेदारी ने पाकिस्तान को आराम से जीत दिलाई.

भारत और पाकिस्तान ने दिखाया रोमांच

28 अगस्त 2022 को एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हराया था. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 147 रन ही बना पाई. इसके जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. उसके बाद 4 सितंबर 2022 को सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट से भारत को मात दी. इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने महत्वपूर्ण 71 रन बनाकर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित की.

एशिया कप 2025 में भारत का दबदबा

2025 के एशिया कप में दुबई के मैदान पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दो बार जीत हासिल की. 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. पाकिस्तान टीम को 127/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने मात्र 15.5 ओवरों में जीत दर्ज की. 21 सितंबर को हुए सुपर-4 मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी. पाकिस्तान की टीम 171 रन पर ऑल आउट हुई, और भारत ने 18.5 ओवरों में आसानी से मैच जीत लिया. 

ये भी पढ़ें: अगर भारत-पाक फाइनल में बारिश ने डाली खलल, तो ऐसे होगा विजेता का फैसला, जानें एशिया कप का नियम