MP: भोपाल में बनेगा देश का पहला स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खर्च होंगे इतने करोड़, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. यहां करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला अल्ट्रा-हाईटेक स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस सेंटर तैयार किया जा रहा है.

India first Sports Science Center to be built in Bhopal at ₹25 crore cost
Image Source: Social Media

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. यहां करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से देश का पहला अल्ट्रा-हाईटेक स्पोर्ट्स साइंस और हाई-परफॉर्मेंस सेंटर तैयार किया जा रहा है. नाथू बरखेड़ा में बन रहे इस सेंटर में खिलाड़ी नई तकनीकों के जरिए ट्रेनिंग पाएंगे, जो खेल क्षेत्र में मध्य प्रदेश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

क्यों है यह सेंटर खिलाड़ियों के लिए खास?

खेलों में सफलता पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही वैज्ञानिक और तकनीकी सहायता भी जरूरी होती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखकर यह स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनाया जा रहा है. यहां खिलाड़ियों की फिजियोलॉजी, बॉयोमेकेनिक्स, स्ट्रेस मैनेजमेंट और बॉयोकेमिस्ट्री की जांच की जाएगी. इस सेंटर में खिलाड़ियों के खान-पान, मानसिक तनाव, चोट और फिटनेस का संपूर्ण मॉनिटरिंग होगा, जिससे उनकी कमजोरी और ताकत का सही आकलन किया जा सकेगा.

नए दौर की ट्रेनिंग के लिए तैयार होगा मॉडल

इस सेंटर के माध्यम से खिलाड़ियों को व्यक्तिगत प्रोफाइल के आधार पर ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे उनकी कमजोरियों को दूर करके बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा. खिलाड़ियों की तैयारी को वैज्ञानिक रूप से प्रबंधित करने वाली यह पहल उन्हें ओलंपिक, एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाने में मदद करेगी.

मध्य प्रदेश का खेल क्षेत्र में बढ़ेगा मान

स्पोर्ट्स साइंस सेंटर बनने से न केवल खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, बल्कि मध्य प्रदेश का खेल क्षेत्र में कद भी विश्व स्तर पर बढ़ेगा. युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह प्रोजेक्ट प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इससे खेलों में नयी प्रतिभाओं का विकास होगा और मध्य प्रदेश खेल की दुनिया में अपना लोहा मनवाएगा. 

ये भी पढ़ें: MP के विधायकों की आने वाली है मौज! सैलरी में हो सकती है 45 प्रतिशत की वृद्धि, पेंशन में भी होगा बंपर इजाफा