भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है. हाल ही में ISRO का एलवीएम3-एम6 रॉकेट अमेरिकी कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित करने में सफल रहा. इस मिशन की सफलता ने न केवल भारत बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय स्पेस समुदाय का ध्यान खींचा.
इस उपलब्धि के साथ ही इसरो ने इस साल अंतरिक्ष डॉकिंग, मानव अंतरिक्ष यान की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में कई अहम सफलताएं हासिल की हैं. ये उपलब्धियां भारत की अंतरिक्ष तकनीक की मजबूती और वैश्विक साख को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं.