Breaking News : ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हारा भारत, Virat Kohli फिर जीरो पर आउट

India lost ODI series to Australia Virat Kohli out

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वनडे सीरीज में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा अंदाज में जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इन दोनों मैचों में भारत का प्रदर्शन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कप्तानी तीनों स्तरों पर बेहद निराशाजनक रहा.

भारत की हार के पीछे कई अहम कारण रहे, जिनमें टॉस से लेकर खिलाड़ियों का खराब फॉर्म और रणनीतिक गलतियां शामिल हैं. आइए विस्तार से समझते हैं वे 5 बड़ी वजहें, जिनकी वजह से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के सामने पूरी तरह बिखर गई.