Latest ICC Rankings: टीम इंडिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप कर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की, लेकिन आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में टीम को समग्र रैंकिंग में कोई खास फायदा नहीं हुआ.
हालांकि व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग स्तर पर बड़ा रिवॉर्ड ज़रूर मिला है, खासकर जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट रैंकिंग में दमदार उछाल दिखाया है.
बुमराह टॉप पर कायम, किसी की बराबरी नहीं
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी है. बुमराह 882 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज़ हैं. हालांकि बुमराह के अलावा टॉप-10 गेंदबाजों में कोई और भारतीय नहीं है, लेकिन उनका दबदबा पूरी दुनिया में बरकरार है.
कुलदीप यादव की जबरदस्त छलांग
सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेकर चर्चा में आए कुलदीप यादव को टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है. कुलदीप ने दो टेस्ट मैचों में 12 विकेट चटकाए. वह अब 7 स्थान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर आ गए हैं उनका यह प्रदर्शन खासतौर पर इस कारण भी अहम है क्योंकि वे लंबे समय से टेस्ट सेटअप में नियमित नहीं थे, लेकिन इस सीरीज ने उन्हें फिर से टॉप लेवल पर पहुंचा दिया है.
सिराज और जडेजा भी टॉप-20 में
भारत के टॉप-5 टेस्ट गेंदबाज (ICC रैंकिंग में)
बल्लेबाज़ी में यशस्वी जायसवाल चमके
इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा इनाम मिला है. जायसवाल 2 स्थान के फायदे के साथ अब नंबर-5 पर पहुंच गए हैं. सीरीज में उनके बल्ले से आया शानदार शतक और निरंतरता ने उन्हें दुनिया के टॉप बल्लेबाज़ों में शामिल कर दिया है.
पंत, गिल और राहुल की स्थिति
ऋषभ पंत, जो चोट के कारण सीरीज से बाहर रहे, टेस्ट बल्लेबाज़ों में 8वें स्थान पर कायम हैं. शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 96 की औसत से 192 रन बनाए और अब वह 13वें स्थान पर हैं. केएल राहुल को भी 2 स्थान का फायदा मिला है और अब वह 33वें स्थान पर पहुंच चुके हैं.
वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन को भी फायदा
भारतीय खिलाड़ियों के अलावा वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन को भी फायदा मिला है. वह अब 2 स्थान ऊपर उठकर 30वें स्थान पर पहुंच चुके हैं. हालांकि उनकी टीम को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन ने उन्हें कुछ सकारात्मकता ज़रूर दी.
यह भी पढ़ें- क्या बिग-बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर फिर से हिस्सा लेंगी राखी सावंत? एयरपोर्ट पर अपने लिए मांगे वोट