Operation Mahadev : अभी-अभी Indian Army ने Srinagar में मार गिराए 3 आतंकी

Indian Army killed 3 terrorists in Srinagar

श्रीनगर के लिडवास क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन महादेव' के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया. यह आतंकवादी The Resistance Front (TRF) से जुड़े हुए थे और पहलगाम आतंकी हमले में उनकी संलिप्तता की जानकारी मिली थी. इस संयुक्त ऑपरेशन को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने अंजाम दिया. सुरक्षाबल पहले से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, जब इन आतंकियों के छिपे होने का पता चला. मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी मारे गए.