भारत के MUM-T सिस्टम ने दिखाया दम, अब ‘त्रिशूल’ का वार बाकी... मुनीर-शहबाज की उड़ी नींद

त्रिशूल युद्धाभ्यास से पहले ही अरब सागर के कोंकट तट पर भारतीय वायुसेना और डीआरडीओ ने एडवांस्ड ‘मैन्ड-अनमैन्ड टीमिंग’ (MUM-T) की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. इस परीक्षण में स्वदेशी फाइटर जेट तेजस ने टारगेट को बेहद सटीकता के साथ तबाह किया.

Indian Army Navy and Air Force conduct Trishul exercise with DRDO MUM-T in Arabian Sea
Image Source: Social Media

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना 30 अक्टूबर से पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा पर क्रीक और रेगिस्तानी क्षेत्रों में 12 दिनों का 'त्रिशूल युद्धाभ्यास' करने वाली हैं. इस अभ्यास का उद्देश्य न सिर्फ सीमा सुरक्षा को मजबूत करना है, बल्कि आधुनिक तकनीक और सामरिक दक्षता का प्रदर्शन करना भी है.

अरब सागर में हुआ एडवांस्ड MUM-T का परीक्षण

त्रिशूल युद्धाभ्यास से पहले ही अरब सागर के कोंकट तट पर भारतीय वायुसेना और डीआरडीओ ने एडवांस्ड ‘मैन्ड-अनमैन्ड टीमिंग’ (MUM-T) की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. इस परीक्षण में स्वदेशी फाइटर जेट तेजस ने टारगेट को बेहद सटीकता के साथ तबाह किया.

मैन्ड-अनमैन्ड टीमिंग का तरीका

परीक्षण में तेजस और दो बिना पायलट वाले यूएवी (ड्रोन) ने आपस में सहज तालमेल बनाए रखा. एक ही कमांड और कंट्रोल सिस्टम से सभी इकाइयों का संचालन किया गया. ऑटोनोमस कंट्रोल सिस्टम ने लड़ाकू विमान और यूएवी को निर्देशित किया और स्ट्राइक के एग्जीक्यूशन में सफलता हासिल हुई. इस तरह भारतीय तकनीक ने आधुनिक युद्ध क्षमता का बेहतरीन नमूना पेश किया.

भारत की तरफ से सशक्त संदेश

भारतीय सेनाओं ने पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था. पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर किए गए और नौ ठिकानों को नष्ट किया गया. इस अनुभव ने भारतीय सेनाओं को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित किया.

भविष्य की रणनीति और तैयारी

त्रिशूल युद्धाभ्यास के माध्यम से भारतीय सेना अपनी संयुक्त संचालन क्षमता, रणनीतिक योजना और तकनीकी दक्षता को परखने जा रही है. यह अभ्यास न केवल सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि दुश्मनों के लिए भी एक चेतावनी का संदेश है कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें: भारत खरीदेगा स्टील्थ फाइटर जेट SU-57, रूस के साथ हो गई बड़ी डील! Astra और Rudram मिसाइल से होगा लैस