Indian Railways Fare Hike: आज से लागू हुआ रेलवे का नया किराया, कितनी दूरी का कितना होगा दाम?

Indian Railways Fare Hike How much distance will it cost

Indian Railways Fare Hike: अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर आज से थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. शुक्रवार, 26 दिसंबर से भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है. यह फैसला रेल मंत्रालय द्वारा पहले ही घोषित किया जा चुका था, जिसे अब आधिकारिक रूप से अमल में लाया गया है.

रेल मंत्रालय ने बताया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना होगा. साधारण श्रेणी, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में यह बढ़ोतरी लागू होगी.

कितनी बढ़ी टिकट की कीमत?

नई अधिसूचना के अनुसार:

  • साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.
  • मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा किया गया है.
  • यह बढ़ोतरी दूरी के हिसाब से तय की गई है, ताकि कम दूरी के यात्रियों पर इसका असर न्यूनतम रहे.