Indian Railways Fare Hike: अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी जेब पर आज से थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. शुक्रवार, 26 दिसंबर से भारतीय रेलवे ने यात्री किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी है. यह फैसला रेल मंत्रालय द्वारा पहले ही घोषित किया जा चुका था, जिसे अब आधिकारिक रूप से अमल में लाया गया है.
रेल मंत्रालय ने बताया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना होगा. साधारण श्रेणी, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में यह बढ़ोतरी लागू होगी.
कितनी बढ़ी टिकट की कीमत?
नई अधिसूचना के अनुसार:
दूरी के अनुसार कितना बढ़ेगा किराया?
रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय श्रेणी सामान्य टिकट में 215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी रोजाना यात्रा करने वाले और कम दूरी के यात्रियों को राहत दी गई है.
हालाँकि, लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए बढ़ोतरी इस प्रकार होगी:
किन ट्रेनों पर लागू होगा नया किराया?
यह संशोधित किराया देश की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों पर लागू होगा. इसमें शामिल हैं- राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और अन्य विशेष ट्रेनें.
हालाँकि, राहत की बात यह है कि रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट चार्ज और अन्य शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जीएसटी भी पहले की तरह ही लागू रहेगा.
पहले से बुक टिकट वालों को राहत
रेल मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया है कि नया किराया केवल 26 दिसंबर या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा. यदि आपने इस तारीख से पहले टिकट बुक कर लिया है, तो आपको कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा, भले ही आपकी यात्रा बाद की तारीख में क्यों न हो.
रेल मंत्रालय ने क्यों लिया यह फैसला?
अपने निर्णय को सही ठहराते हुए रेल मंत्रालय ने कहा है कि किराए में यह बदलाव यात्रियों के लिए किफायती सफर और रेलवे की परिचालन स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए किया गया है. मंत्रालय का कहना है कि उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, ताकि रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों पर असर न पड़े.
गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब यात्री रेल किराए में संशोधन किया गया है. इससे पहले जुलाई महीने में भी किराए में बढ़ोतरी की गई थी.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: धुरंधर को मिला क्रिसमस गिफ्ट, किया जबरदस्त कलेक्शन, 21वें दिन कितनी की कमाई?