IndiGo Flight Crisis: सरकार ने लिया कड़ा एक्शन! DGCA ने फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को किया बर्खास्त

IndiGo Flight Crisis DGCA sacked flight operation inspectors

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो हाल के दिनों में गंभीर ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है. इसी कड़ी में नागरिक उड्डयन नियामक संस्था डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने पहली बार सख्त और निर्णायक कदम उठाया है. प्रारंभिक जांच में निगरानी व्यवस्था से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आने के बाद DGCA ने इंडिगो के संचालन की निगरानी कर रहे चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स (FOIs) को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है.