राज्यसभा में सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस में उत्पन्न हुई समस्याओं पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि एयरलाइन में हुई सर्विस और संचालन संबंधी कठिनाइयों उसके क्रू रोस्टरिंग (Crew Rostering) और इंटरनल प्लानिंग सिस्टम में तकनीकी और प्रशासनिक खामियों के कारण हुई हैं.
मंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि इस समस्या के कारण यात्रियों को काफी असुविधा और परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इसे हल्के में नहीं ले रही है और इंडिगो एयरलाइंस पर इस मामले की जांच जारी है.