इंडिगो की फ्लाइट रद्द पर बोले सोनू सूद...स्टाफ के साथ दयालु रहें

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo इन दिनों भारी अव्यवस्था और फ्लाइट देरी के कारण लगातार सवालों के घेरे में है. आम यात्रियों से लेकर बड़े-बड़े सितारे तक, हर कोई एयरलाइन की अराजक स्थिति से परेशान दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स खुलकर अपने अनुभव और गुस्सा साझा कर रहे हैं.

Indigo Sonu Sood Burst Out on staff says they are helpless too
Image Source: Social Media

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo इन दिनों भारी अव्यवस्था और फ्लाइट देरी के कारण लगातार सवालों के घेरे में है. आम यात्रियों से लेकर बड़े-बड़े सितारे तक, हर कोई एयरलाइन की अराजक स्थिति से परेशान दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स खुलकर अपने अनुभव और गुस्सा साझा कर रहे हैं. कहीं नाराज़गी का इज़हार है, तो कहीं ग्राउंड स्टाफ के लिए सहानुभूति की अपील.

फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन की इस लहर ने बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सितारों को प्रभावित किया है. जय भानुशाली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तंज कसते हुए लिखा कि इतनी लंबी यात्रा के बाद तो उन्हें “स्पेशल वेलकम सॉन्ग” मिलना चाहिए था. एक्टर ने तंज भरे अंदाज़ में IndiGo का शुक्रिया भी अदा किया इस अनचाहे लंबे सफर के लिए. अली गोनी ने हालांकि गुस्से की जगह ग्राउंड स्टाफ के प्रति सहानुभूति दिखाई. वीडियो डालते हुए उन्होंने कहा कि यात्रियों को स्टाफ से दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास फैसले लेने की ताकत नहीं है. वे भी हालात सुधारने की कोशिश कर रहे हैं.

सोनू सूद ने दिखाई संवेदनशीलता

एक्टर सोनू सूद ने भी एक वीडियो के साथ यात्रियों से संयम रखने की अपील की. उन्होंने कहा उड़ानों का लेट होना बेहद निराशाजनक है, लेकिन उन चेहरों को याद रखिए जो इसे सुधारने में लगे हैं. कृपया स्टाफ के साथ विनम्र रहें, वे रद्दीकरणों का बोझ भी झेल रहे हैं. आइए, उन्हें थोड़ा सपोर्ट दें. दक्षिण के स्टार नरेश का हवाईअड्डे पर ‘अराजकता’ का आरोप. तेलुगु अभिनेता विजया कृष्ण नरेश ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए स्थिति को “90s का फ्लाइंग अनुभव खत्म” जैसा बताया. उन्होंने कहा कि Hyderabad इंडिगो टर्मिनल पर सुबह से सभी फ्लाइट्स लेट थीं. खाने का पैकेट लेकर फ्लाइट में चढ़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन लौटकर देखा कि यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ में झड़पें हो रही थीं

टर्मिनल पर गंदगी फैली हुई थी

निया शर्मा ने कहा—‘सबसे महंगा टिकट लिया, फिर भी अनिश्चितता’ टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने निराशा जताते हुए कहा कि हवाईअड्डे पर बेइंतहा अव्यवस्था है. उन्होंने लिखा लोग फंसे हुए हैं. मैंने सबसे महंगा घरेलू टिकट लिया है, लेकिन अब भी पता नहीं कि मैं अपनी मंज़िल तक पहुंच भी पाऊंगी या नहीं… मेरी टीम के चार लोग एक ही जगह पहुंचने के लिए तीन अलग-अलग फ्लाइट्स ले रहे हैं.

आख़िर गड़बड़ी क्या हुई? एयरलाइन का स्पष्टीकरण

IndiGo ने स्वीकार किया कि हाल ही में लागू हुए संशोधित ड्यूटी टाइम नियम (FDTL) के तहत क्रू की जरूरतों का गलत आकलन कर लिया गया था.इसी चूक ने हजारों यात्रियों को परेशानी में डाल दिया. एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो–तीन दिनों में और भी उड़ानें रद्द हो सकती हैं, क्योंकि अभी स्थिति सामान्य होने में वक्त लगेगा.

यह भी पढ़ें: यहां सब मगरमच्छ हैं... Bhushan kumar के साथ तलाक की अफवाहों पर बोलीं दिव्या खोसला