गुप्तांग में था इंफेक्शन, डॉक्टर ने इलाज के बजाय काट डाला प्राइवेट पार्ट, पीड़ित ने लगाई CM से गुहार

रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर ने अतीकुर को बायोप्सी टेस्ट के लिए भर्ती किया. लेकिन सर्जरी के बाद जब रहमान होश में आए तो उन्हें पता चला कि उनका प्राइवेट पार्ट ही हटा दिया गया है. यह गंभीर सर्जिकल हस्तक्षेप उनकी अनुमति और जानकारी के बिना किया गया, जिससे अतीकुर सदमे में चले गए.

infection in Patient genitals treating doctor cut genitals in Cachar
Image Source: Social Media

Assam News: असम के कछार जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने मेडिकल प्रोफेशन की नैतिकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. मणिपुर के रहने वाले 28 वर्षीय अतीकुर रहमान अपने गुप्तांग में इंफेक्शन की समस्या लेकर सिलचर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर की एक लापरवाही ने उनकी जिंदगी ही बदल दी.

बायोप्सी के नाम पर की गई सर्जरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर ने अतीकुर को बायोप्सी टेस्ट के लिए भर्ती किया. लेकिन सर्जरी के बाद जब रहमान होश में आए तो उन्हें पता चला कि उनका प्राइवेट पार्ट ही हटा दिया गया है. यह गंभीर सर्जिकल हस्तक्षेप उनकी अनुमति और जानकारी के बिना किया गया, जिससे अतीकुर सदमे में चले गए.

न डॉक्टर ने बताया, न परिवार को सूचना दी गई

अतीकुर का कहना है कि डॉक्टर ने न ही उनसे सहमति ली और न ही सर्जरी से पहले परिवार को सूचित किया गया. जब उन्होंने डॉक्टर से जवाब मांगा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद डॉक्टर ने उनसे संपर्क तोड़ लिया और अब वह फरार है. फोन कॉल और मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा.

पीड़ित मानसिक रूप से टूट चुका है. अतीकुर ने मीडिया को बताया, “मेरी पूरी जिंदगी तबाह हो गई है. मैं मानसिक रूप से बेहद परेशान हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब आगे क्या करूं. डॉक्टर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.”

CM से न्याय की गुहार

मामले ने जब तूल पकड़ा, तो अतीकुर ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से इस मामले में हस्तक्षेप करने और जिम्मेदार डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से किसी और की जिंदगी बर्बाद न हो, इसके लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए.

अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर की चुप्पी

घटना के बाद न तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई बयान जारी किया गया है और न ही संबंधित डॉक्टर ने अपनी सफाई दी है. यह चुप्पी संदेह को और गहरा करती है और यह सवाल उठाती है कि क्या वास्तव में किसी बड़ी लापरवाही या साजिश को छुपाने की कोशिश की जा रही है? अतीकुर रहमान ने इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है. पुलिस ने डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है, जबकि राज्य सरकार से भी मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की जा रही है.

ये भी पढ़ें: आर्मेनिया, ग्रीस, साइप्रस... भारत बना रहा है पश्चिम एशिया का नया QUAD! दुश्मनों की बंद होगी बोलती