जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

Infiltration bid foiled in Jammu and Kashmirs Kupwara

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है. यह मुठभेड़ 13 अक्टूबर की शाम को शुरू हुई थी और लगभग 12 घंटे तक चली, जो 14 अक्टूबर की सुबह खत्म हुई. यह ऑपरेशन भारत-पाकिस्तान की सीमा (LoC) के पास कुंबकडी के जंगलों में चलाया गया. सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि कुछ आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षेत्र पूरी तरह से साफ है और कोई अन्य आतंकी छिपा न हो. इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, ड्रोन और स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है.