सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने टैलेंटेड और इनोवेटिव कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए एक बिल्कुल नया अवॉर्ड प्रोग्राम शुरू किया है, जिसे नाम दिया गया है. 'Rings Award 2025'. यह अवॉर्ड शो पारंपरिक पुरस्कारों से हटकर है और इसमें न कोई कैटेगरी है, न ही कोई फॉर्मल नॉमिनेशन.
इस खास पहल के तहत चुने गए 25 क्रिएटर्स को एक फिजिकल रिंग दी जाएगी, जिसे इंटरनैशनल फैशन डिज़ाइनर Grace Wales Bonner ने डिजाइन किया है. इसके अलावा, सभी विजेताओं को उसी रिंग की एक डिजिटल कॉपी (Replica) भी मिलेगी, जिसे वे अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल और स्टोरीज़ में शोकेस कर सकेंगे. सबसे अनोखी बात ये है कि विजेताओं को अपने इंस्टा प्रोफाइल का बैकग्राउंड कलर एक एक्सक्लूसिव ग्रेडिएंट थीम से कस्टमाइज़ करने का मौका मिलेगा जो अब तक किसी को नहीं मिला.
न कोई कैटेगरी, न बाउंड्री — बस क्रिएटिविटी
इंस्टाग्राम ने इस अवॉर्ड के लिए किसी कैटेगरी या थीम को सीमित नहीं किया है. यानी हर तरह के क्रिएटर — चाहे वो फैशन में हों, टेक में, मेकअप में, पेंटिंग में या पॉलिटिकल कॉन्टेंट में सभी के लिए मौके खुले हैं. चयन प्रक्रिया में क्रिएटिविटी, ऑडियंस से जुड़ाव के नए तरीके, और रिस्क लेने का जज़्बा मुख्य मापदंड होंगे.
Instagram introduces Rings, an award to recognize the most impactful creators around the world, which will be judged by a celebrity panel.
— Pop Base (@PopBase) October 7, 2025
The winners will receive a physical ring and a digital ring on their Instagram profile. pic.twitter.com/1hWfrNhcAq
जूरी में कौन-कौन शामिल है?
कब आएगा रिजल्ट?
Instagram Rings Award 2025 के विजेताओं के नाम की आधिकारिक घोषणा 16 अक्टूबर 2025 को की जाएगी. इसके साथ ही उन क्रिएटर्स को डिजिटल रिंग और प्रोफाइल अपडेट की एक्सेस दे दी जाएगी.
एक नई शुरुआत की ओर
‘Rings’ अवॉर्ड इंस्टाग्राम की ओर से एक ऐसी कोशिश है, जो क्रिएटर्स की रचनात्मकता को केवल व्यूज या लाइक्स से नहीं, बल्कि उनकी इनोवेटिव अप्रोच और इंस्पिरेशन को पहचान देती है.यह अवॉर्ड शो सोशल मीडिया की दुनिया में न केवल एक नई शुरुआत है, बल्कि यह बताता है कि आने वाले समय में कंटेंट क्रिएटर्स को किस तरह से वैश्विक मंच पर मान्यता दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: WhatsApp सिर्फ चैटिंग का नहीं, कमाई का भी बना टूल! जानिए 5 तरीके जो बदल सकते हैं आपकी इनकम का गेम