Insta स्टोरी डालने से पहले AI से कीजिए एडिट, जानें कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे ये फीचर; कल भी हो जाएगा चेंज...

सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी को नया रूप देने के लिए Instagram ने एक शानदार फीचर पेश किया है. कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए AI-पावर्ड ‘Restyle’ टूल लॉन्च किया है, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग के अनुभव को पहले से कहीं ज़्यादा आसान और स्मार्ट बना देता है.

Instagram Meta Ai Restyling Editing Tool know how to use
Image Source: Social Media

सोशल मीडिया पर क्रिएटिविटी को नया रूप देने के लिए Instagram ने एक शानदार फीचर पेश किया है. कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए AI-पावर्ड ‘Restyle’ टूल लॉन्च किया है, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग के अनुभव को पहले से कहीं ज़्यादा आसान और स्मार्ट बना देता है. अब केवल एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या प्रीसेट स्टाइल की मदद से यूज़र्स अपनी Instagram Stories को नए लुक में बदल सकते हैं.


मेटा द्वारा तैयार किया गया यह नया फीचर सीधे Instagram Stories में जोड़ा गया है. इसकी मदद से यूज़र्स अपनी तस्वीरों और वीडियोज़ को नेचुरल लैंग्वेज कमांड से एडिट कर सकते हैं. यानि अब बस लिखिए “Golden hour glow” या “Retro film look” — और AI उसी के मुताबिक आपकी फोटो को नया स्टाइल दे देगा. यूज़र्स चाहें तो बैकग्राउंड बदल सकते हैं, बालों का रंग एडिट कर सकते हैं, लाइटिंग इफेक्ट्स या एक्सेसरीज़ जोड़ सकते हैं. साथ ही, इसमें मौजूद प्रीसेट स्टाइल्स और वीडियो इफेक्ट्स आपके कंटेंट को प्रोफेशनल टच देते हैं.

कैसे करें इसका इस्तेमाल

Instagram ऐप खोलें और अपनी पसंद की फोटो या वीडियो चुनें. दाईं ओर ऊपर दिख रहे पेंटब्रश आइकन (Restyle बटन) पर टैप करें. अब फोटो के लिए अपना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करें जैसे “Sunset glow background”, “Vintage film tone” आदि. अगर आप वीडियो एडिट कर रहे हैं, तो Instagram कुछ AI-प्रीसेट इफेक्ट्स दिखाएगा जिन्हें आप तुरंत अप्लाई कर सकते हैं. एडिट के बाद प्रीव्यू देखें और Done दबाकर अपनी स्टोरी शेयर करें.

मेटा ने बताया, कैसे मिलेंगे बेस्ट रिज़ल्ट

मेटा के मुताबिक, स्पेसिफिक प्रॉम्प्ट देना इस टूल से अच्छे नतीजे पाने का राज़ है. अगर आप अपने प्रॉम्प्ट में subject, lighting, mood, composition, style और location जैसे डिटेल्स शामिल करते हैं, तो AI आपकी फोटो या वीडियो को और सटीक और खूबसूरत बनाता है. इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या एक्सटेंशन की ज़रूरत नहीं है. अगर यह विकल्प आपके ऐप में अभी तक नहीं दिख रहा है, तो बस Instagram को Google Play Store या App Store से अपडेट कर लें.

क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर टूल

Restyle फीचर खासकर उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वरदान साबित होगा जिन्हें एडिटिंग की ज़्यादा जानकारी नहीं है. अब वे कुछ शब्दों के जरिए अपनी पोस्ट्स को आकर्षक और प्रोफेशनल बना सकते हैं. मेटा का यह कदम इंस्टाग्राम को एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है — जहां अब एडिटिंग, स्टाइलिंग और विज़ुअल क्रिएशन सब कुछ होगा AI के दम पर, कुछ ही सेकंड में.

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया ‘@All’ फीचर, अब एक टैग से पूरे ग्रुप को भेज सकेंगे मैसेज