एप्पल ने अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट में इस साल कई बड़े लॉन्च किए हैं. तीन साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने नए AirPods Pro 3 को पेश किया है, और साथ ही iPhone 17 सीरीज़, Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है. इस बार कंपनी ने पहली बार iPhone 17 Plus को हटाकर एक नया "Air" वेरिएंट पेश किया है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone माना जा रहा है.
iPhone 17 सीरीज को चार अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 है. iPhone 17 Air वेरिएंट की कीमत ₹1,19,900 से शुरू होती है. iPhone 17 Pro के लिए कीमत ₹1,34,900 रखी गई है.
iPhone 17 Series: कीमत और खासियत
iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,49,900 तय की गई है. इन सभी मॉडल्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इस बार खास बात यह रही कि iPhone 17 Air वेरिएंट को "Plus" मॉडल की जगह पेश किया गया है. यह डिवाइस केवल 5.5mm मोटाई के साथ अब तक का सबसे पतला iPhone बन गया है. हालांकि, इसके डिज़ाइन में पतलेपन की वजह से इसमें सिर्फ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो कुछ यूज़र्स के लिए निराशाजनक हो सकता है.
Apple AirPods Pro 3: अब दिल की धड़कनों पर नज़र
Apple ने इस साल अपने AirPods Pro को एक नया रूप दिया है. AirPods Pro 3 में अब हार्ट रेट सेंसर दिया गया है, जिससे यह सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं बल्कि फिटनेस ट्रैकिंग में भी मदद करेगा. कंपनी का दावा है कि ये नए ईयरबड्स पिछले मॉडल की तुलना में दोगुना बेहतर Active Noise Cancellation (ANC) देंगे. भारत में इनकी कीमत ₹25,900 रखी गई है. Apple Watch Series 11, SE 3 और Ultra 3: हर बजट के लिए स्मार्टवॉच
Apple ने इस बार तीन अलग-अलग कैटेगरी की स्मार्टवॉच लॉन्च की हैं. Apple Watch Series 11 की कीमत ₹46,900 से शुरू होती है. Apple Watch SE 3 को ₹25,900 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है. Apple Watch Ultra 3 की कीमत ₹89,900 से शुरू होती है. तीनों वॉचेस को अलग-अलग यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है—जहां SE 3 बजट ग्राहकों के लिए है, वहीं Series 11 रेगुलर यूज़र्स को टारगेट करती है, और Ultra 3 उन लोगों के लिए है जो प्रीमियम और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं. अगर आप Apple के किसी भी नए डिवाइस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय एकदम सही है, क्योंकि कंपनी ने डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी तीनों मोर्चों पर खुद को और बेहतर साबित किया है.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Pro: स्पीड, लुक और पावर का परफेक्ट कॉम्बो, दुनिया में मचाएगा तहलका