IPL 2026: एक, दो नहीं... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड, तोड़ पाना होगा असंभव

Vaibhav Sooryavanshi IPL Records: यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सभी को चौंका दिया था. महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस युवा बल्लेबाज को शुरुआत में कई लोगों ने सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट माना.

IPL 2026 15 year old Vaibhav Suryavanshi has made 5 big records impossible to break them
Image Source: ANI/ File

Vaibhav Sooryavanshi IPL Records: यह ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर सभी को चौंका दिया था. महज 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस युवा बल्लेबाज को शुरुआत में कई लोगों ने सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट माना. लेकिन वैभव ने अपने पहले ही सीजन में 206.5 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाकर साफ कर दिया कि वह लंबे रेस के खिलाड़ी हैं.

कई क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स ने उस प्रदर्शन को तुक्का बताया था, लेकिन IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने हर आलोचक को गलत साबित कर दिया. उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए और पूरे सीजन ऑरेंज कैप की रेस में बने रहे. इतने छोटे आईपीएल करियर में वैभव ने कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिन्हें तोड़ना आने वाले खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा.

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी. इसके बाद IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक ठोककर खुद ही अपना रिकॉर्ड लगभग दोहरा दिया.

  • 35 गेंद- वैभव सूर्यवंशी
  • 36 गेंद- वैभव सूर्यवंशी
  • 37 गेंद- यूसुफ पठान

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू

जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को खरीदा था, तब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी. अगले साल 14 साल 23 दिन की उम्र में उन्होंने आईपीएल डेब्यू कर इतिहास रच दिया.

  • वैभव सूर्यवंशी- 14 साल 23 दिन
  • प्रयास राय बर्मन- 16 साल 157 दिन
  • मुजीब उर रहमान- 17 साल 11 दिन

IPL में सबसे तेज 50 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेजी से 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने सिर्फ 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया.

  • 15 पारी- वैभव सूर्यवंशी
  • 21 पारी- क्रिस गेल

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

IPL 2026 में वैभव ने कुल 53 छक्के लगाए. इसके साथ ही वह एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था.

  • 53 छक्के- वैभव सूर्यवंशी
  • 42 छक्के- अभिषेक शर्मा

एक पारी में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक आईपीएल पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं.

  • 12 छक्के- वैभव सूर्यवंशी
  • 11 छक्के- मुरली विजय

कम उम्र में जिस तरह वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बना दिया है.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर बड़ा एक्शन, शुभेंदु सरकार बनाएगी ‘होल्डिंग सेंटर’