IPL 2026: धोनी की फिल्ड पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कितने समय बाद CSK की जर्सी में दिखेंगे माही

MS Dhoni Health Update: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.

IPL 2026 Big update regarding Dhoni return to the field how long Mahi will be seen in CSK jersey
Image Source: Social Media

MS Dhoni Health Update: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. फ्रैंचाइजी के अनुसार, धोनी इस समय रिहैब कर रहे हैं और कम से कम पहले दो हफ्तों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.

रिकवरी में लग सकता है ज्यादा समय

शुरुआती जानकारी के मुताबिक धोनी तीन मैच मिस कर सकते थे, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि उनकी रिकवरी में करीब तीन हफ्ते लग सकते हैं. ऐसे में वह अप्रैल के आखिर तक टीम से बाहर रह सकते हैं और लगभग छह मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे.

इतना ही नहीं, वह पहले मैच के लिए गुवाहाटी भी नहीं पहुंचे हैं, जहां टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है. फिलहाल वह चेन्नई में ही रहकर फिटनेस पर काम कर रहे हैं.

CSK के लिए बड़ी चुनौती

धोनी की गैरमौजूदगी टीम के लिए आसान नहीं होने वाली है. पिछले कई सालों से उनकी भूमिका टीम में बेहद अहम रही है. हालांकि उम्र और चोटों के कारण उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम के लिए आत्मविश्वास का बड़ा कारण होती है.

इस बार एक और खास बात यह है कि आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हो सकता है जब CSK की प्लेइंग-11 में न तो धोनी होंगे और न ही सुरेश रैना. पिछले 16 सीजन में ऐसा कभी नहीं हुआ.

संजू सैमसन पर बढ़ी जिम्मेदारी

धोनी की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन संभाल सकते हैं. टीम मैनेजमेंट पहले ही संकेत दे चुका है कि इस सीजन में धोनी सभी मैच नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में शुरुआती मैचों में टीम को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी अब संजू सैमसन पर होगी, और फैंस की नजरें भी उन्हीं पर टिकी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- केरलम के लोगों का मूड अब बदल रहा... पलक्कड़ में रैली को पीएम मोदी ने किया संबोधित, जानें क्या कहा