KKR VS GT: आज IPL में आमने-सामने होंगी कोलकाता-गुजरात; पढ़ें मुकाबले से जुड़ी हर छोटी बड़ी डिटेल

KKR VS GT, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन-गार्डन्स में खेला जाएगा.

IPL 2026 KKR VS GT Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans match details
Image Source: ANI

KKR VS GT, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन-गार्डन्स में खेला जाएगा. गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, वहीं केकेआर अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इस मैच में दोनों टीमों के लिए सिर्फ 2 अंक नहीं, बल्कि प्लेऑफ की रेस में आत्मविश्वास की भी लड़ाई होगी.

हेड टू हेड

अब तक IPL में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं. इसमें गुजरात ने 4 जीत दर्ज की हैं, जबकि केकेआर ने केवल 1 मैच अपने नाम किया है. एक मैच बेनतीजा रहा. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में सबसे अधिक स्कोर 207 रन और सबसे कम स्कोर 148 रन का रहा है. इससे साफ है कि दोनों टीमों के बीच टक्कर हमेशा रोमांचक और नतीजों के लिहाज से अप्रत्याशित रही है.

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन-गार्डन्स की पिच हमेशा से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए अनुकूल मानी जाती रही है. IPL 2026 में अब तक इस मैदान पर चार मैच खेले जा चुके हैं और पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार साबित हुई है. ऐसे में शनिवार की रात ईडन-गार्डन्स पर बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

मौसम की स्थिति

शनिवार को कोलकाता में बारिश की संभावना मात्र 8 से 10 प्रतिशत है. मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और टॉस दोनों कप्तानों के लिए 7 बजे होगा. तापमान 29 से 37 डिग्री तक रहने की संभावना है, हवा 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी और ह्यूमिडिटी 63 प्रतिशत रहेगी. ऐसे में मैच पर मौसम की वजह से कोई बड़ा असर होने की संभावना नहीं है.

लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

केकेआर और गुजरात टाइटंस का यह रोमांचक मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, इसलिए फैन्स को स्टैंड बाय करना चाहिए और तैयारी करनी चाहिए प्लेऑफ रेस की इस अहम लड़ाई के लिए.

KKR VS GT : संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

ये भी पढ़ें: IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट कोहली की सेंचुरी के साथ बना बड़ा रिकॉर्ड; जानें पूरी जानकारी