LSG vs CSK: आज चेन्नई से भिड़ेगी लखनऊ; पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक.. जानें मैच की पूरी डिटेल

IPL 2026, LSG vs CSK: आईपीएल 2026 का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज 15 मई (शुक्रवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings match details
Image Source: ANI

IPL 2026, LSG vs CSK: आईपीएल 2026 का 59वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज 15 मई (शुक्रवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स इस समय सबसे नीचे 10वें स्थान पर हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं.

LSG vs CSK: अब तक का रिकॉर्ड

चेन्नई और लखनऊ अब तक आईपीएल में कुल 7 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इन मैचों में दोनों टीमों ने समान रूप से 3-3 जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा. इन मुकाबलों में उच्चतम स्कोर 217 और न्यूनतम स्कोर 166 रन का रहा है. दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक और कड़ा मुकाबला साबित हुए हैं.

पिच रिपोर्ट: इकाना स्टेडियम

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच इस समय बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नजर आ रही है. पहले यहां स्पिनर्स को मदद मिलती थी, लेकिन इस सीजन रन मशीनें यहां बोलबाला कर रही हैं. आईपीएल 2026 में इकाना स्टेडियम पर अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं, जिनमें चेज करने वाली टीम को अक्सर सफलता मिली है. इस मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बार 213 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए मैच सिर्फ 9 रनों से जीता है.

वेदर रिपोर्ट: लखनऊ

लखनऊ में इस मैच के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है. बारिश का कोई खतरा नहीं है, जिससे फैंस पूरा मुकाबला बिना किसी रुकावट के देख पाएंगे. अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है, इसलिए खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को गर्मी का ध्यान रखना होगा.

LSG vs CSK: संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.

चेन्नई सुपर किंग्स : मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेट कीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Longest Six: तिलक वर्मा ने तूफानी पारी से जीता दिल, लगाया ऐसा छक्का कि सब रह गए हैरान