RR vs GT: आज राजस्थान के रजवाड़ों से गुजरात के शेरों की टक्कर; जानें मैच से जुड़ी A टू Z पूरी डिटेल

RR vs GT, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स का सामना इस सीजन के पावरहाउस गुजरात टाइटंस से होगा.

IPL 2026 Rajasthan Royals vs Gujarat Titans pitch report and playing 11
Image Source: ANI

RR vs GT, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स का सामना इस सीजन के पावरहाउस गुजरात टाइटंस से होगा. इस सीजन दोनों टीमों का पहले भी आमना-सामना हो चुका है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. प्लेऑफ की रेस के लिहाज से यह मैच बेहद अहम है. दोनों टीमों के 10-10 मैच में 12-12 अंक हैं और इस मैच की जीत से विजेता टीम 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी.

पिच रिपोर्ट

इस मुकाबले के लिए सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 इस्तेमाल की जाएगी, जो इस सीजन में पहली बार खेली जाएगी. जयपुर की पिच हमेशा ही बड़े स्कोर की मेजबानी करती रही है. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन बनाए थे. दोनों बार उनका लक्ष्य सफलतापूर्वक बचाया गया. ऐसे में इस मैच में भी हाई स्कोर और जोरदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है.

हेड टू हेड

कुल मैच - 9
गुजरात टाइटंस-6
राजस्थान रॉयल्स-3

मौसम का भी रहेगा खेल पर असर

जयपुर की तेज गर्मी और ओस की भूमिका इस मैच को और दिलचस्प बनाएगी. टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है. दिन का तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को मौसम थोड़ा ठंडा होगा. यह परिस्थितियां गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं.

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि खेल की शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी. क्रिकेट फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. वहीं, जियो हॉटस्टार पर भी यह मुकाबला लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उपलब्ध होगा.

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें: जो विराट-रोहित नहीं कर पाए, वो केएल राहुल ने कर दिखाया... मात्र 23 रनों की पारी खेलकर रच दिया इतिहास