IPL 2026: फाइनल में आज आमने-सामने होंगे बेंगलुरु और गुजरात, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और मैच प्रिडिक्शन

RCB VS GT: 28 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. लगभग दो महीने तक चली इस रोमांचक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा.

IPL 2026 RCB vs GT face each other final match pitch report playing 11 and match prediction
Image Source: ANI/ File

RCB VS GT: 28 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. लगभग दो महीने तक चली इस रोमांचक प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और अब ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं.

अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल

आईपीएल 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा. गुजरात के लिए यह उनका घरेलू मैदान है, लेकिन RCB भी यहां पहले खिताब जीत चुकी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड में RCB को मामूली बढ़त

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो RCB का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में RCB ने 5 जीत दर्ज की हैं, जबकि गुजरात को 4 बार सफलता मिली है.

हालांकि, इस सीजन में अहमदाबाद के इसी मैदान पर गुजरात टाइटंस ने RCB को हराया था. गुजरात का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है.

कैसी रहेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

फाइनल में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद रहने की उम्मीद है. पिच पर अच्छा बाउंस मिलेगा, जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा हो सकता है. वहीं बल्लेबाज भी अपने शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि बड़े मैचों में स्कोरबोर्ड पर रन लगाना अक्सर फायदेमंद साबित होता है.

कौन मार सकता है बाजी?

फाइनल मुकाबले में किसी एक टीम को साफ तौर पर फेवरेट कहना मुश्किल है. दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. हालांकि, फाइनल के दबाव को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है.

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान / आर साई किशोर.

फैंस को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

आईपीएल 2026 का फाइनल दो मजबूत टीमों के बीच खेला जा रहा है. एक तरफ RCB लगातार दूसरा खिताब जीतने उतरेगी, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और यादगार फाइनल देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें- RCB vs GT: क्या IPL के फाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी वीलने? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम