RR Vs CSK: Indian Premier League 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी 30 मार्च, सोमवार को खेला जाएगा, जिसमें CSK और RRआमने-सामने होंगी. यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा.
टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मैचों में 200 से ज्यादा के बड़े लक्ष्य आसानी से चेज किए गए हैं, जिसके बाद इस मुकाबले को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है. दर्शकों को उम्मीद है कि यह मैच भी हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर हो सकता है.
हेड टू हेड में कौन आगे?
अगर दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो अब तक चेन्नई और राजस्थान के बीच कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें चेन्नई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 15 मुकाबलों में जीत मिली है.
आंकड़ों के आधार पर चेन्नई का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर नजर आता है, लेकिन दोनों टीमों के बीच अंतर बेहद कम है. यही वजह है कि आज का मुकाबला कांटे की टक्कर वाला हो सकता है और किसी भी टीम के जीतने की पूरी संभावना है.
चेन्नई के लिए चोट बनी चिंता
सीजन के अपने पहले मैच से पहले चेन्नई टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी MS Dhoni चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर बताए जा रहे हैं.
इसके अलावा युवा बल्लेबाज Dewald Brevis भी चोट से जूझ रहे हैं और शुरुआती 2-3 मैचों में उनके खेलने की संभावना कम है. इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से चेन्नई की प्लेइंग इलेवन कमजोर पड़ सकती है, जिसका फायदा राजस्थान उठाने की कोशिश करेगी.
पिछले सीजन में राजस्थान का दबदबा
अगर पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखें, तो Rajasthan Royals ने Chennai Super Kings के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में राजस्थान ने जीत हासिल की थी. इस आधार पर कहा जा सकता है कि राजस्थान का आत्मविश्वास इस मैच में ज्यादा मजबूत रहेगा. टीम पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगी.
क्या कहता है मैच का समीकरण?
एक तरफ चेन्नई का अनुभव और बेहतर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड है, तो दूसरी ओर राजस्थान की हालिया फॉर्म और चेन्नई के खिलाड़ियों की चोटें मैच का रुख बदल सकती हैं. ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह खुला नजर आ रहा है, जहां दोनों टीमों के पास जीत हासिल करने का बराबर मौका है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन करती है और इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बाजी मारती है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: राजस्थान और चेन्नई के मुकाबले पर खराब मौसम का साया, जानें गुवाहाटी में बारिश की कितनी है संभावना