SRH vs RCB: आज हैदराबाद से भिड़ेगी बेंगलुरु; क्या गुल खिलाएगी पिच, कैसी होगी प्लेइंग 11? जानें सबकुछ

SRH vs RCB, IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और आज का मुकाबला लीग स्टेज का सबसे बड़ा टकराव माना जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें हैदराबाद के मैदान पर आमने-सामने होंगी.

IPL 2026 Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru match details
Image Source: ANI

SRH vs RCB, IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और आज का मुकाबला लीग स्टेज का सबसे बड़ा टकराव माना जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें हैदराबाद के मैदान पर आमने-सामने होंगी, जहां सिर्फ जीत नहीं बल्कि टॉप-2 में जगह दांव पर लगी होगी. आरसीबी फिलहाल 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है, जबकि हैदराबाद 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. दोनों टीमों के लिए यह लीग स्टेज का आखिरी मैच है, इसलिए मुकाबले का दबाव और रोमांच दोनों चरम पर रहने वाले हैं.

पुराने हिसाब बराबर करने उतरेगी हैदराबाद

इस सीजन की शुरुआत भी इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले से हुई थी, जहां आरसीबी ने 202 रनों का बड़ा लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर सनराइजर्स को करारी शिकस्त दी थी. अब अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद की टीम उसी हार का जवाब देने के इरादे से उतरेगी. टीम के पास सिर्फ बदला लेने का मौका नहीं बल्कि जीत के साथ टॉप-2 में पहुंचने का सुनहरा अवसर भी है. दूसरी तरफ आरसीबी अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए लीग स्टेज को जीत के साथ खत्म करना चाहेगी.

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच हमेशा से हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जाती रही है. यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और बड़े स्कोर बनते देखे गए हैं. शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजी आसान होती जाती है. ओस का असर बहुत ज्यादा नहीं रहने की उम्मीद है, फिर भी रिकॉर्ड्स को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है क्योंकि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है.

चेज करने वाली टीम मजबूत

अगर मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का नजर आ रहा है. मैच प्रिडिक्शन मीटर भी इसे पूरी तरह 50-50 का मुकाबला बता रहा है. हालांकि हैदराबाद की घरेलू परिस्थितियां और आरसीबी की शानदार बल्लेबाजी इस मैच को और दिलचस्प बना रही है. क्रिकेट फैंस को आज एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है, जहां आखिरी ओवर तक जीत-हार का फैसला टल सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड/सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें: IPL में बिहार टीम की होगी एंट्री? इस दिग्गज बिजनेसमैन ने जताई इच्छा; सीएम सम्राट चौधरी का आया बयान