CSK vs LSG: आज यानी 15 मई को IPL 2026 का 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ की रेस में CSK के लिए यह मैच बहुत अहम है, क्योंकि लखनऊ पहले ही रेस से बाहर हो चुकी है.
अब सवाल यह है कि क्या आज हारने पर चेन्नई भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी? आइए जानते हैं रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK के प्लेऑफ का पूरा गणित.आज CSK अपने 12वें लीग मैच के लिए मैदान में उतरेगी. अब तक खेले गए 11 मैचों में टीम ने 6 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. इस प्रदर्शन के साथ CSK के पास 12 प्वाइंट्स हैं.
अगर CSK हार गई
अगर चेन्नई आज लखनऊ के खिलाफ हारती है, तो उनके पास भी 12 प्वाइंट्स ही रहेंगे. ऐसे में टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे, ताकि 16 प्वाइंट्स तक पहुंचा जा सके. लेकिन कई बार 16 प्वाइंट्स भी टॉप-4 में जगह बनाने के लिए काफी नहीं होते. इस स्थिति में टीम को नेट रनरेट भी अच्छा रखना होगा.
फिलहाल RCB और गुजरात टाइटंस दोनों 16 प्वाइंट्स के साथ टॉप-2 पर हैं. टेबल की मौजूदा स्थिति देखकर लगता है कि चार से ज्यादा टीमें 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती हैं. इसलिए CSK के लिए नेट रनरेट का भी ध्यान रखना जरूरी है.
जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का
वहीं अगर चेन्नई आज लखनऊ के खिलाफ जीतती है, तो टीम बिना किसी झंझट के प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी. बाकी तीनों मैच जीतकर CSK 18 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है और प्लेऑफ का टिकट कंफर्म हो जाएगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि आज CSK का प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें- भारत में नहीं होगी LPG और तेल की किल्लत, पीएम मोदी का UAE दौरा बना गेमचेंजर, रक्षा समझौते को भी मंजूरी