IPL 2026: इस सीजन विराट कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड, 300 वाले क्लब शामिल होना तय

Virat Kohli IPL 9000 Runs: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा, और इस बार विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं.

IPL 2026 Virat Kohli targets several records this season set to join the 300-run club
Image Source: ANI

Virat Kohli IPL 9000 Runs: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का ओपनिंग मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा, और इस बार विराट कोहली एक खास रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं.

विराट कोहली आईपीएल के इस 19वें सीजन में एक बड़ा कीर्तिमान रचने के दहलीज पर खड़े हैं. वे आईपीएल में पहले 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने जा रहे हैं. इस वक्त कोहली के नाम 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन हैं और वे 9000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 339 रन दूर हैं.

आईपीएल में 300 छक्कों का क्लब भी हो सकता है कोहली का

कोहली इस सीजन में 300 आईपीएल छक्कों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं. फिलहाल उनके नाम 291 छक्के हैं और उन्हें 300 छक्के मारने के लिए सिर्फ 9 छक्के और चाहिए. आईपीएल में 300 छक्के मारने का यह माइलस्टोन उनके लिए खास होगा.

कोहली का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड

कोहली ने अब तक आईपीएल में 267 मैचों में 39.54 के औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक भी हैं, जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है. RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 291 छक्कों के साथ-साथ 771 चौके भी लगाए हैं.

कोहली के फॉर्म और फिटनेस पर एक्सपर्ट्स की राय

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोहली की फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए यह रिकॉर्ड हासिल करना महज एक बात की देर है. उनका आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन और फिटनेस इस बात को साबित करता है कि वे जल्दी ही ये कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं. RCB के फैंस भी इस पल के लिए तैयार हैं और जश्न मनाने के लिए इंतजार कर रहे हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के और रन

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिनके पास 357 छक्के हैं. रोहित शर्मा (302) और विराट कोहली (291) इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. रन के मामले में भी कोहली सबसे आगे हैं, उनके नाम 8661 रन हैं, जबकि रोहित शर्मा 7046 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें- देश में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? सरकार ने दे दिया जवाब, हरदीप सिंह पुरी ने बताई कैसी है तैयारी