कैमरन ग्रीन की हुई चांदी, KKR ने 25. 20 करोड़ रुपये में खरीदा; बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

Cameron Green IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरिना स्टेडियम में शुरू हो चुका है, और इस बार सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर टिकी थीं. यह ऑक्शन एक नई कहानी लेकर आया, जिसमें ग्रीन का मूल्य 25.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, और अंत में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.

ipl Mini Auction 2026 Cameron Green was bought by Kolkata Knight Riders for Rs 25.20 crore
Image Source: ANI

Cameron Green IPL Auction 2026: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरिना स्टेडियम में शुरू हो चुका है, और इस बार सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर टिकी थीं. यह ऑक्शन एक नई कहानी लेकर आया, जिसमें ग्रीन का मूल्य 25.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, और अंत में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. यह कदम उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा और आईपीएल में उनके प्रदर्शन का प्रतिफल है.

कैमरून ग्रीन की आईपीएल यात्रा

कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए की थी. उन्होंने अपनी पहली सीज़न में ही जबरदस्त प्रदर्शन किया, जिसके बाद से उनकी अहमियत टी-20 क्रिकेट में और भी बढ़ गई. ग्रीन ने अब तक 29 आईपीएल मैचों में 707 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. इसके साथ ही, उन्होंने 16 विकेट भी हासिल किए हैं. उनकी हरफनमौला क्षमता ने उन्हें आईपीएल की दुनिया में एक प्रमुख खिलाड़ी बना दिया है. हालांकि, 2025 में चोट के कारण वह आईपीएल सीज़न से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर चुके हैं.

केकेआर और चेन्नई के बीच बिडिंग वॉर

कैमरून ग्रीन की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जमकर बिडिंग वॉर देखने को मिली. दोनों टीमें ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेताब थीं, लेकिन अंत में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. यह रकम ग्रीन के आईपीएल करियर की सबसे बड़ी राशि है, और वह अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं.

आईपीएल नियमों के तहत 18 करोड़ मिलेगा

हालाँकि ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, लेकिन आईपीएल के नियमों के अनुसार, किसी भी विदेशी खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं मिल सकते. इसका मतलब है कि ग्रीन को अपनी बोली की पूरी राशि नहीं मिलेगी. उन्हें 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जबकि बाकी 7.20 करोड़ रुपये बीसीसीआई के वेलफेयर फंड में जाएंगे.

कैमरून ग्रीन का अंतरराष्ट्रीय करियर

कैमरून ग्रीन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर भी बेहद सफल रहा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 34 टेस्ट, 31 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1634 रन बनाए हैं और 36 विकेट झटके हैं. वनडे में उन्होंने 782 रन और 20 विकेट हासिल किए हैं, वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 521 रन और 12 विकेट हैं. ग्रीन की ऑलराउंड क्षमता उन्हें किसी भी टीम के लिए बहुमूल्य बनाती है, और यह उनके आईपीएल करियर में भी नजर आती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: T-20 सीरीज के बीच से क्यों नदारद हो गए जसप्रीत बुमराह? क्या है नजह, जानें