"...तभी से भौंक रहा है", इरफान पठान ने अफरीदी को लगाई थी लताड़; PAK खिलाड़ियों की बोलती हो गई बंद

Irfan Pathan Vs SHAHID AFRIDI: क्रिकेट की दुनिया में जब मैदान पर मुकाबला हो तो झगड़े, बयानबाज़ी और तनाव आम बात है. लेकिन क्या हो जब ये टकराव 30,000 फीट की ऊंचाई पर हो जाए?

Irfan Pathan had reprimanded Afridi PAK players became speechless
Image Source: ANI/ File

Irfan Pathan Vs SHAHID AFRIDI: क्रिकेट की दुनिया में जब मैदान पर मुकाबला हो तो झगड़े, बयानबाज़ी और तनाव आम बात है. लेकिन क्या हो जब ये टकराव 30,000 फीट की ऊंचाई पर हो जाए? जी हां, टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने हाल ही में एक ऐसा ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जब उनकी और पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी की फ्लाइट में भिड़ंत हो गई थी.

इरफान ने एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2006 का पाकिस्तान दौरा कुछ खास था. एक मैच के लिए जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही फ्लाइट से कराची से लाहौर जा रही थीं, तब अफरीदी ने इरफान के बाल बिगाड़ते हुए उन्हें 'बच्चा' कह दिया. अब इरफान कोई हल्के खिलाड़ी नहीं थे. उन्होंने तुरंत पलटकर जवाब दिया, "तू कब से मेरा बाप बन गया?" बस फिर क्या था, अफरीदी भड़क गए और गालियों पर उतर आए.

"डॉग मीट खाया है क्या?" 

बात यहीं खत्म नहीं हुई. फ्लाइट में इरफान, अब्दुल रज्जाक के पास बैठे थे. उन्होंने रज्जाक से पूछा, “पाकिस्तान में कौन-कौन सा मीट मिलता है?” रज्जाक ने थोड़ा चौंकते हुए जवाब दिया, “सब मिलता है, चिकन, मटन, बीफ...”

तभी इरफान ने मुस्कराते हुए पूछ डाला, "डॉग मीट भी मिलता है क्या? और फिर चुटकी लेते हुए बोले, "शायद अफरीदी ने खा लिया है, तभी से भौंक रहा है!" यह सुनकर पूरा माहौल संजीदा हो गया. रज्जाक तो हक्के-बक्के रह गए और अफरीदी पूरी फ्लाइट में चुपचाप बैठे रहे.

“इसके बाद उसने मुझे कभी कुछ नहीं कहा”

इरफान ने इस इंटरव्यू में हंसते हुए कहा कि, “उसे समझ आ गया कि मुझसे जुबानी जंग में जीतना मुश्किल है.” उन्होंने आगे जोड़ा कि उसके बाद अफरीदी ने उन्हें फिर कभी कुछ नहीं कहा.

यह भी पढ़ें- अलास्का में ट्रंप ने रेड कार्पेट पर किया पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए सवार, शुरू हुई अहम बैठक