कतर के सुरक्षा घेरे को तोड़ आई नेतन्याहू की सेना,10 फाइटर जेट और 10 बम ने मचा दी तबाही; अमेरिका भी सन्न

खाड़ी क्षेत्र का छोटा लेकिन असाधारण रूप से समृद्ध देश कतर, लंबे समय से अपनी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का दावा करता आया है. राजधानी दोहा में मौजूद अल-उदीद एयरबेस, न सिर्फ कतर की बल्कि पूरे मध्य-पूर्व की सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा रहा है.

Israel broke qatar defence system deployed 10 fighter jets and 10 bombs
Image Source: Social Media

खाड़ी क्षेत्र का छोटा लेकिन असाधारण रूप से समृद्ध देश कतर, लंबे समय से अपनी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का दावा करता आया है. राजधानी दोहा में मौजूद अल-उदीद एयरबेस, न सिर्फ कतर की बल्कि पूरे मध्य-पूर्व की सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा रहा है. यही वह जगह है जहां से अमेरिका अपने लड़ाकू विमानों, ड्रोन ऑपरेशंस और खुफिया निगरानी के ज़रिये इस क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखता है.

कतर ने अपनी सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए वर्षों से अरबों डॉलर की लागत से उन्नत रडार सिस्टम, पैट्रियट मिसाइल डिफेंस और साइबर इंटेलिजेंस नेटवर्क तैयार किए हैं. अंतरराष्ट्रीय बैठकों और संवेदनशील कूटनीतिक वार्ताओं के लिए दोहा को एक सुरक्षित जगह माना जाता है. लेकिन हाल ही में जो घटना घटी, उसने इस विश्वास की नींव को हिला कर रख दिया.

दोहा पर इजरायली हमले: सुरक्षा में कैसे सेंध लगी?

मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में इजरायल की ओर से करीब 10 हवाई हमले किए गए. इन हमलों में कुल 6 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक कतरी सुरक्षा अधिकारी भी शामिल था. बताया जा रहा है कि हमला एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाकर किया गया, जहां कथित रूप से हमास के कुछ वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे. यह हमला उस समय हुआ जब कतर, अमेरिका और हमास के बीच संभावित संघर्षविराम समझौते (सीजफायर डील) के लिए मध्यस्थता कर रहा था. ऐसे संवेदनशील वक्त में इस तरह की सैन्य कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अमेरिका की मौजूदगी के बावजूद हमला कैसे संभव हुआ?

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह हमला उस शहर के केंद्र में हुआ जहां अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य ठिकाना और हाई अलर्ट सुरक्षा प्रणाली पहले से मौजूद है. सवाल यह है कि क्या इजरायली फाइटर जेट इतने उन्नत हो चुके हैं कि वे अमेरिकी रडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम की नजरों से बचकर राजधानी तक पहुंच सकते हैं? या फिर यह हमला अमेरिका की ‘चुप्पी’ में हुआ — यह भी एक संभावना है, जिस पर क्षेत्रीय देशों में चर्चाएं तेज हैं.

अब खाड़ी देशों में भरोसा कैसे बचेगा?

कतर को अब तक खाड़ी क्षेत्र का सबसे सुरक्षित देश माना जाता था. लेकिन अगर कतर जैसा देश, जो अमेरिका की सीधी सुरक्षा छाया में है, इजरायली हमले से नहीं बच सका, तो बाकी खाड़ी देशों के लिए यह चेतावनी से कम नहीं. यह घटना सिर्फ कतर की सुरक्षा व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि अमेरिका की "सुरक्षा गारंटी" पर भी सवाल खड़े करती है. क्या वाकई अमेरिकी सैन्य बेस और उसकी तकनीक आज के समय में इतनी सक्षम है कि वह अपने सहयोगी देशों को बचा सके?

यह भी पढ़ें: 'रूस से तेल खरीदने के लिए टारगेट करने से बिगड़े भारत के साथ रिश्ते...' आखिरकार ट्रंप ने कबूली सच्चाई