ISRO Rocket Launch: ISRO रचेगा इतिहास! सबसे बड़ा कमर्शियल सैटेलाइट आज लॉन्च!

ISROs largest commercial satellite launched today

BlueBird Block-2 Mission: भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) इस साल के अपने आखिरी मिशन में एक बड़ा इतिहास रचने जा रहा है. 24 दिसंबर (आज) को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के अत्याधुनिक सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को अंतरिक्ष में लॉन्च करेगी. यह सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जिससे मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में एक नई क्रांति आ सकती है. अगर यह मिशन सफल होता है तो यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.