कतर दौरे के बाद मॉस्को पहुंचे S. Jaishankar, सर्गेई लावरोव से द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Jaishankar discussed bilateral relations with Sergei Lavrov

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं, जहां उन्होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता की. यह दौरा विशेष रूप से रूस के राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले किया गया, ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग और कई अहम मुद्दों पर सहमति बनाई जा सके.