बेवफाई का खौफनाक बदला! गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को बुलाया घर और जिस्म पर डाल दिया खौलता तेल

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक युवती ने अपने पुराने प्रेमी से बेवफाई का बदला लेने के लिए उस पर खौलता तेल फेंक दिया.

Jamui Girlfriend takes revenge by pouring boiling oil on boyfriend
AI Generated

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक युवती ने अपने पुराने प्रेमी से बेवफाई का बदला लेने के लिए उस पर खौलता तेल फेंक दिया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

इस्लामनगर में हुआ वारदात का खुलासा

घटना जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोहल्ले की है. 25 वर्षीय मोहम्मद रहमान और साहिला खातून के बीच चार वर्षों से प्रेम संबंध था. रहमान का आरोप है कि दोनों के बीच न केवल भावनात्मक जुड़ाव था, बल्कि कई बार शारीरिक संबंध भी बने थे. साहिला जब भी आर्थिक संकट में होती, वह उसकी मदद करता था.

विदेश से लौटने के बाद बदला व्यवहार

रहमान कुछ समय के लिए सऊदी अरब काम करने गया था. वहीं से भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी रही. लेकिन जब वह वापस लौटा तो साहिला ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. इसी दौरान उसने कथित तौर पर 2 से 3 लाख रुपये भी ले लिए. रहमान के मुताबिक, जब उसने जवाब मांगने की कोशिश की, तो युवती ने संवाद बंद कर दिया.

सुलह के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश

जानकारी के अनुसार साहिला ने एक रात रहमान को "बात करने" और सुलह का झांसा देकर मिलने बुलाया. लेकिन पहले से ही एक कढ़ाही में तेल गर्म करके रख लिया था. जैसे ही रहमान उसके घर के पास पहुंचा, उस पर खौलता तेल उंडेल दिया गया. झुलसते ही रहमान जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसे सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

75% तक झुलसा प्रेमी, हालत गंभीर

अस्पताल के डॉक्टर घनश्याम सुमन के अनुसार, रहमान के शरीर का लगभग 75% हिस्सा झुलस गया है, जिसमें चेहरा सबसे अधिक प्रभावित है. उसकी हालत गंभीर है और बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

प्रेमिका, माता-पिता पर FIR दर्ज

रहमान ने पुलिस को दिए बयान में न सिर्फ प्रेमिका साहिला खातून, बल्कि उसके पिता फजल अंसारी और मां सजिना बेगम को भी आरोपी बनाया है. टाउन थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस हिरासत में प्रेमिका

पुलिस ने साहिला को हिरासत में ले लिया है और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है. जांच में यह बात सामने आई है कि इसी मोबाइल से साहिला ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था. पूछताछ में साहिला ने स्वीकार किया कि उसने वारदात को अंजाम दिया, क्योंकि रहमान ने उससे बातचीत बंद कर दी थी और वह "अपना बदला लेना चाहती थी."

ये भी पढ़ें: सीट शेयरिंग से पहले अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, इस तारीख को "छोटे सरकार" दाखिल करेंगे नामांकन