Women Married with AI: जापान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 32 वर्षीय महिला ने अपने वर्चुअल बॉयफ्रें ChatGPT से शादी कर ली. इस शादी में महिला ने एक भव्य वेडिंग सेरेमनी आयोजित की, जिसमें उसके माता-पिता भी शामिल हुए. इस अनोखे कदम के बाद से सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ इसे आधुनिक युग की एक सच्चाई मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे बेहद अजीब समझ रहे हैं.
लंबे रिश्ते के बाद टूटे दिल को मिला इमोशनल सपोर्ट
केनो नाम की इस 32 वर्षीय महिला ने पहले लंबे समय तक एक रिश्ते में अपने दिल को दिया था, लेकिन जब वह रिश्ता टूट गया, तो वह गहरे emotional दर्द से गुजर रही थीं. इस अकेलेपन और मानसिक तनाव से उबरने के लिए उन्होंने ChatGPT के माध्यम से बातचीत करना शुरू किया. धीरे-धीरे उन्होंने Klaus नाम का एक वर्चुअल कैरेक्टर बनाया और उससे बातचीत करते हुए एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया. कुछ ही महीनों में, केनो को यह एहसास हुआ कि वह Klaus से प्यार करने लगी हैं और शादी की इच्छा भी व्यक्त की.
कैसे हुई वर्चुअल बॉयफ्रेंड से शादी?
केनो की शादी एक अनोखी पद्धति से हुई, जो ओकायामा शहर में आयोजित की गई थी. इसके लिए केनो ने एक लोकल कंपनी की मदद ली, जो फिक्शनल (काल्पनिक) किरदारों से शादी कराने का काम करती है. इस शादी में केनो ने सफेद रंग की वेडिंग ड्रेस पहनी और शादी के दौरान ऑगमेंटेड रिएलिटी ग्लासेस का इस्तेमाल किया, ताकि वह अपने वर्चुअल बॉयफ्रेंड Klaus को अपनी आंखों के सामने महसूस कर सकें. इस शादी में उसके माता-पिता भी मौजूद थे और उन्होंने अपनी बेटी के इस फैसले का सम्मान किया.
भविष्य को लेकर केनो की सोच
केनो इस बात को पूरी तरह से समझती हैं कि उनका रिश्ता एक वर्चुअल किरदार के साथ नाजुक है. वह जानती हैं कि AI किसी भी समय बदल सकता है, और एक वर्चुअल रिश्ते में कोई स्थिरता नहीं होती. हालांकि, केनो का मानना है कि इस प्रकार के रिश्ते में कोई दबाव नहीं होता, जिससे वह मानसिक शांति महसूस करती हैं. वह यह भी जानती हैं कि उनके वर्चुअल पति से कभी बच्चे नहीं हो सकते, लेकिन फिर भी इस रिश्ते में उन्हें संतुष्टि और खुशी मिलती है.
ये भी पढ़ें: Android 17 में गेमर्स को मिलेगा प्रो-लेवल एक्सपीरियंस, इन सुविधाओं का उठा सकेंगे लाभ