भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना आसान नहीं था. मैदान पर उनकी धारदार गेंदबाजी और मैच जिताने की काबिलियत के पीछे सिर्फ मेहनत नहीं, बल्कि निजी जिंदगी की शांति और संतुलन भी अहम भूमिका निभा रही है. उनकी पत्नी और जानी-मानी स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इस बदलाव पर खुलकर चर्चा की.

'बेटे अंगद के जन्म के बाद से...'
संजना ने कहा कि बेटे अंगद के जन्म के बाद से बुमराह की सोच, जीवनशैली और खेल में जबरदस्त बदलाव आया है. "जब किसी खिलाड़ी के पास मैदान से लौटने पर एक सुकूनभरा घर हो, जहां वह सिर्फ एक पिता और पति के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाए, तो उसका असर सीधे उनके पेशेवर जीवन पर दिखता है," संजना ने ‘मोमेंट ऑफ साइलेंस’ पॉडकास्ट में कहा.

उन्होंने ये भी माना कि पारिवारिक जीवन ने बुमराह को न केवल मानसिक रूप से मज़बूत बनाया है, बल्कि इससे उनकी फिटनेस, एकाग्रता और रणनीतिक सोच में भी सुधार आया है. यही वजह है कि पिछले साल उन्होंने तीनों फॉर्मेट्स में कुल 86 विकेट चटकाते हुए भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

2021 में हुई थी शादी
जसप्रीत और संजना की शादी 2021 में हुई थी, जब दोनों ने लगभग डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया.

4 सितंबर 2023 को दोनों माता-पिता बने और उनके बेटे का नाम रखा गया अंगद. अब अंगद भी अकसर अपनी मां के साथ स्टेडियम में अपने पापा को चीयर करते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ेंः आसिम मुनीर की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा अमेरिका, ट्रंप की आर्मी भी ट्रंप जैसी ही निकली; भारत के खिलाफ कैसी तैयारी?