Sanatan Padyatra : मथुरा पहुंची Bageshwar Baba की सनातन पदयात्रा, कथावाचक Jaya Kishori हुईं शामिल

Jaya Kishori participated in Bageshwar Baba Sanatan Padyatra

धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध पौराणिक कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा शनिवार सुबह नई ऊर्जा के साथ शुरू हुई. इस अवसर पर प्रसिद्ध धार्मिक प्रवचनकार जया किशोरी भी उपस्थित रहीं, जो अपनी मधुर वाणी, सरलता और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए जानी जाती हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने जया किशोरी का स्वागत और सम्मान किया, जिसके बाद पदयात्रा का औपचारिक आरंभ हुआ. इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं और प्रतिभागियों ने शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश दिया.