JEE Advanced 2025: आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है और एक बार फिर कोटा की धरती ने अपनी प्रतिभा से देशभर में परचम लहराया है. इस साल एलन कोचिंग संस्थान, कोटा के छात्र रजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया. टॉप 10 में एलन कोटा के कुल चार छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, जो कोटा के शिक्षण संस्थानों की उत्कृष्टता को दर्शाता है.
कोटा की कोचिंग का जलवा बरकरार
जेईई एडवांस्ड के नतीजों में टॉप 10, टॉप 50 और टॉप 100 रैंकिंग्स में भी एलन कोटा के छात्रों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है. इससे कोटा के कोचिंग हब में उत्सव का माहौल बन गया है. शिक्षा नगरी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की पहली पसंद बन चुकी है.
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा और रिजल्ट विवरण
इस साल आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन किया था. इस परीक्षा में 1.90 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है. परीक्षा 360 अंकों की थी, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों 180-180 अंकों के थे. राजस्थान में इस परीक्षा का आयोजन 18 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया गया था.
रिजल्ट कैसे देखें?
विद्यार्थी अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं. ‘Announcements’ सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. स्कोरकार्ड और रैंक स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा. रिजल्ट में निम्न जानकारियाँ शामिल होंगी. रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्म तिथि. योग्यता स्थिति और कैटेगरी-वाइज ऑल इंडिया रैंक (AIR). पेपर-1 और पेपर-2 के विषयवार अंक, कुल अंक और सकारात्मक अंक.
जोसा काउंसलिंग की शुरुआत 3 जून से
अब जब परिणाम घोषित हो चुके हैं, जेईई एडवांस्ड में सफल उम्मीदवारों के लिए आईआईटी में प्रवेश का रास्ता खुल गया है. इसके लिए JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी. उम्मीदवार अपनी पसंदीदा आईआईटी और शाखा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सट्टेबाजी और हेट स्पीच पर शिकंजा कसने की तैयारी, कर्नाटक में जल्द आएगा नया कानून, सीएम सिद्धारमैया ने दी चेतावनी