Jio 5 Most Affordable Prepaid Plans: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस Jio ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कई ऐसे किफायती प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जो आपके बजट में फिट बैठते हैं और साथ ही अच्छा डेटा, कॉलिंग और OTT प्लेटफॉर्म सब्सक्रिप्शन भी देते हैं. अगर आप Jio का नया कनेक्शन लेना चाहते हैं या अपने मौजूदा प्लान को अपडेट करना चाहते हैं, तो जानिए 350 रुपये से कम कीमत वाले Jio के टॉप 5 प्लान्स के बारे में.
Rs 198 प्लान
Rs 198 का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा और मनोरंजन चाहते हैं. इसमें आपको रोजाना 2GB डेटा के साथ 14 दिनों की वैधता मिलती है. साथ ही Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery , Sun NXT, Hoichoi जैसे 9 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है. JioTV और JioAICloud जैसी सेवाएं भी इसमें शामिल हैं.
Rs 239 प्लान
अगर आप थोड़ा कम डेटा और लंबी वैधता चाहते हैं तो Rs 239 प्लान आपके लिए सही रहेगा. इसमें रोजाना 1.5GB डेटा के साथ 22 दिनों की वैधता मिलती है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग (लिमिटेड टॉक टाइम के साथ) और रोजाना 100 SMS भी इसमें दिए गए हैं. Jio TV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है.
Rs 299 प्लान
Rs 299 का प्लान 28 दिनों के लिए है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा के साथ Jio TV और JioAICloud के सब्सक्रिप्शन मिलते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी उपलब्ध है, जो इसे हर तरह से संतुलित और किफायती बनाता है.
Rs 329 प्लान
Rs 329 प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ JioSaavn Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. बाकी कॉलिंग और SMS की सुविधाएं Rs 299 प्लान जैसी ही हैं. यह प्लान खासकर म्यूजिक और एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए एक बढ़िया विकल्प है.
Rs 349 प्लान
Rs 349 का यह प्लान Jio का सबसे खास और बेहतरीन ऑफर है. इसमें रोजाना 2GB डेटा, 28 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉल्स और रोजाना 100 SMS मिलते हैं. खास बात यह है कि इस प्लान में आपको TRUE 5G की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप फुल स्पीड 5G डेटा का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी की 9वीं एनिवर्सरी ऑफर के तहत आपको 2% अतिरिक्त Jio Gold, 2 महीने का JioHome फ्री ट्रायल, 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, Reliance Digital और Ajio पर ऑफर्स, Zomato Gold (3 महीने) और JioSaavn Pro जैसे कई अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: 50MP सेल्फी कैमरे और 7000mAh बैटरी के साथ आया धमाकेदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत