जॉली एलएलबी 3 की पहले दिन की कमाई ने उड़ाए होश, अक्षय-अरशद की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका!

Jolly LLB 3 Box Office Collection: सालों से दर्शकों को जिस पल का इंतज़ार था, वो आखिरकार आ ही गया. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर छा गई है, और इस बार कोर्टरूम नहीं, सीधे बॉक्स ऑफिस में ‘जॉली’ धमाका हो गया है.

Jolly LLB 3 first day collections Akshay Kumar Arshad Khan box office
Image Source: Social Media/X

Jolly LLB 3 Box Office Collection: सालों से दर्शकों को जिस पल का इंतज़ार था, वो आखिरकार आ ही गया. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर छा गई है, और इस बार कोर्टरूम नहीं, सीधे बॉक्स ऑफिस में ‘जॉली’ धमाका हो गया है. 'जॉली एलएलबी 3' ने रिलीज़ के पहले ही दिन जो कमाई की है, उसने न सिर्फ फैंस को खुश कर दिया, बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया.

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर वही तीखा कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें तर्क, ताली और तमाशा, सबकुछ है. लेकिन इस बार जो बात खास बनी, वो है दो-दो जॉली का आमना-सामना. अक्षय का स्वैग और अरशद की सादगी, दोनों ने स्क्रीन पर ऐसा समां बांधा कि सिनेमाघरों में सीटियां और तालियां गूंज उठीं.

पहले दिन की कमाई, अक्षय का जलवा कायम

बॉक्स ऑफिस पर मिली जानकारी के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' ने पहले दिन 12.50 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दर्ज की है. ये आंकड़ा इस साल रिलीज़ हुई कई बड़ी फिल्मों से बेहतर है. खास बात यह है कि यह कमाई उस वक्त आई है जब अक्षय की पिछली कुछ फिल्में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं. ऐसे में ये ओपनिंग उनके लिए एक बड़ी वापसी का संकेत हो सकती है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले दिन की कमाई के मामले में 'जॉली एलएलबी 3' ने इस साल की कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जैसे:

  • सितारे ज़मीन पर- ₹10.70 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2- ₹7.84 करोड़
  • सन ऑफ सरदार 2- ₹7.50 करोड़
  • भूल चूक माफ- ₹7.20 करोड़
  • मां- ₹4.93 करोड़
  • द डिप्लोमेट- ₹4.03 करोड़
  • मेट्रो इन दिनों- ₹4.05 करोड़
  • धड़क 2- ₹3.65 करोड़
  • मालिक- ₹3.50 करोड़
  • द बंगाल फाइल्स- ₹1.50 करोड़
  • ग्राउंड जीरो- ₹1.15 करोड़

वीकेंड में बंपर कलेक्शन की उम्मीद

फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज़ और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह तय है कि वीकेंड में 'जॉली एलएलबी 3' बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है. खासकर उन दर्शकों के लिए, जो लंबे समय से एक स्मार्ट और मजेदार कोर्टरूम ड्रामा का इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- बिहार में मशरूम की खेती को सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगी सस्ती बिजली; आमदनी में इजाफा तय