Kantara Chapter 1 Advance Booking: ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ एक बार फिर भारतीय सिनेमा प्रेमियों को अपने लोकगाथा और संस्कृति की गहराइयों में ले जाने के लिए तैयार है. 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘कांतारा’ के इस प्रीक्वल को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज चरम पर है.
इस बार कहानी में एक नया चेहरा जुड़ गया है, गुलशन देवैया. उनके जुड़ने से फिल्म में एक अलग तरह की परत और गहराई की उम्मीद की जा रही है. वहीं, रुक्मिणी वशिष्ठ भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं. पिछली फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने अपने अभिनय और ‘कोला’ प्रदर्शन से दर्शकों को झकझोर दिया था, और अब वो फिर से एक ऐसे किरदार में लौट रहे हैं जो पौराणिकता और मान्यता की जड़ों को छूता है.
एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, बेंगलुरु बना हॉटस्पॉट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 की एडवांस बुकिंग ज़बरदस्त रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 6.28 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री हो चुकी है. सबसे ज्यादा टिकट बेंगलुरु में बिके हैं, 3.43 करोड़, जबकि कर्नाटक का कुल आंकड़ा 3.92 करोड़ तक पहुंच गया है.
मैसूर: ₹40.84 लाख
मैंगलोर: ₹20.89 लाख
शोज की कुल संख्या: 906
केवल PVR के बेंगलुरु सिनेमाघरों में: 183 शोज
यह ट्रेंड बता रहा है कि फिल्म रिलीज के दिन हाउसफुल होने की पूरी संभावना है.
पिछली फिल्म ने बनाया था इतिहास
याद रहे कि ‘कांतारा’ का पहला पार्ट सिर्फ एक क्षेत्रीय फिल्म नहीं रहा, वो एक राष्ट्रीय फेनोमेनन बना. ₹14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹400 से ₹500 करोड़ की कमाई की और उसे पूरे भारत में सराहा गया.
फिल्म में भूतकोला, पंजुरली देवता और कोस्टल कर्नाटक की संस्कृति को दिखाया गया था, जिसने दर्शकों से गहरा जुड़ाव बना लिया.
अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ हमें उस परंपरा के आरंभ की ओर लेकर जा रहा है, पूर्व-औपनिवेशिक काल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी बताती है कि कैसे ये पौराणिक मान्यताएं अस्तित्व में आईं.
क्यों है फैंस को बेसब्री?
यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों को लेकर EC का बड़ा ऐलान, 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त