नहीं रहे कन्नड़ एक्टर दिलीप राज, 47 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक ने ली जान

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज के निधन की खबर ने फिल्म जगत और उनके फैंस को गहरे शोक में डाल दिया है.

Kannada actor Dilip Raj dies due to heart attack
Image Source: Social Media

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और निर्माता दिलीप राज के निधन की खबर ने फिल्म जगत और उनके फैंस को गहरे शोक में डाल दिया है. 47 साल की उम्र में आज (13 मई) दिल का दौरा पड़ने से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. अचानक हुई इस घटना ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए.

दिलीप राज का करियर और योगदान

दिलीप राज ने सिनेमा और टेलीविजन दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई. टीवी से करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप ने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बॉयफ्रेंड’ से कदम रखा और बाद में ‘मिलना’, ‘यू टर्न’, ‘ऑर्केस्ट्रा मैसूर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा. 

खासकर 2005 की फिल्म ‘मिलना’ में पुनीत राजकुमार के सामने विलेन के रूप में उनकी एक्टिंग ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया. इसके अलावा, वह डबिंग आर्टिस्ट और टीवी प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे.

हालिया प्रोजेक्ट्स और आखिरी भूमिका

हाल ही में दिलीप राज को कन्नड़ फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ में वकील के किरदार में देखा गया था. उनका काम हमेशा फैंस के दिलों में खास जगह बनाता रहा. सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहने वाले दिलीप राज ने 9 जनवरी को अपने आखिरी पोस्ट में फिल्म ‘Nimma Vasthugalige Neeve Javaabdaararu’ का पोस्टर साझा किया था और फैंस से अपील की थी कि वे फिल्म देखकर आनंद लें. यह पोस्ट उनके निधन के बाद तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: सियासत से दूर, जिम के शौकिन, जानवरों के प्रति लगाव... जानिए कौन थे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव