Kantara Chapter 1 Box Office: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, ओपनिंग डे पर किया जबरदस्त कलेक्शन

Kantara Chapter 1 Box Office: 2022 में रिलीज़ हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने दर्शकों का दिल जीतते हुए जबरदस्त कमाई की थी. अब इसी सफलता के बाद इसका प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्तूबर को दशहरे के खास मौके पर रिलीज़ हुआ.

Kantara Chapter 1 Box Office day 1 collection rishab shetty
Image Source: Social Media

Kantara Chapter 1 Box Office: 2022 में रिलीज़ हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने दर्शकों का दिल जीतते हुए जबरदस्त कमाई की थी. अब इसी सफलता के बाद इसका प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्तूबर को दशहरे के खास मौके पर रिलीज़ हुआ. इस फिल्म को देखने के लिए थिएटरों में भारी भीड़ उमड़ी और पहले दिन ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया.

ओपनिंग डे पर धड़ाकेदार कमाई

ऋषभ शेट्टी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के निर्देशक भी ऋषभ शेट्टी हैं, जिन्होंने अभिनय और निर्देशन दोनों ही शानदार तरीके से किया है. यह शुरुआती आंकड़े दर्शाते हैं कि 'कांतारा चैप्टर 1' ने एक जबरदस्त ओपनिंग दी है और दर्शकों का दिल जीत लिया है.

क्या बनेगी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'कांतारा चैप्टर 1' का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये है. आम तौर पर किसी फिल्म के बजट का 10 प्रतिशत ओपनिंग डे कलेक्शन अच्छा माना जाता है, जबकि 20 प्रतिशत से ज्यादा कलेक्शन फिल्म के सुपरहिट होने के संकेत होते हैं. ऐसे में 47.76 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने शानदार शुरुआत की है और इसका भविष्य बेहद उज्जवल नजर आ रहा है.

2025 की चौथी सबसे बड़ी साउथ फिल्म ओपनिंग

साल 2025 में रिलीज़ हुई दक्षिण भारतीय फिल्मों की सूची में 'कांतारा चैप्टर 1' देश भर में चौथे नंबर पर सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी है. इस लिस्ट में 'गेम चेंजर', 'कुली' और 'ओजी' शीर्ष पर हैं, लेकिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भी शानदार जगह बनाई है. यह सफलता इस बात का संकेत है कि फिल्म दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है.

स्टार कास्ट और बड़ी घोषणा

'कांतारा चैप्टर 1' होमब्ले फिल्म्स के बैनर तले बनी है. ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे कलाकार भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. साथ ही, फिल्म के अंत में दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिला है, तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी गई है, जो 'कांतारा' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी होगी.

ये भी पढ़ें: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: ओवरहाइप, ओवरएक्टिंग और ओवरबोरिंग का कॉम्बो